EMRS Teaching, Non Teaching Exam City Slip 2025 Released: ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (EMRS Exam City Slip) खबर है। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्ट वार्डेन, महिला स्टाफ, नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व लैब अटेंडेंट के कुल 7267 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
EMRS Teaching, Non Teaching Exam 2025 Date: कब होगी ईएमआरएस टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ की परीक्षा
बता दें एकलव्य स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
EMRS Teaching, Non Teaching Exam City Slip 2025 Download
- सबसे पहले nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर EMRS Teaching, Non Teaching Exam City Slip 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
EMRS Teaching, Non Teaching Staff Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया
यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेश के आधार पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यं सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा।
