एजुकेशन

एक साथ कितनी डिग्री की जा सकती है? करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो रद्द हो सकती है आपकी Degree

कॉम्पिटिशन के इस दौर में एक दूसरे से आगे निकलने की रेस में छात्र अधिक से अधिक स्किल सीखने और डिग्री हासिल करने की होड़ में लगे हुए हैं। बिना नियमों को जानें एक साथ कई कोर्स करने यह गलती आपको भारी पड़ सकती है और डिग्री भी रद्द हो सकती है। तो आइए आपको बताएं कि एक साथ कितनी Degree की जा सकती ह।

Image

एक साथ कितनी डिग्री की जा सकती है?

How Many Degrees Student Can Pursued at One Time: आज के दौर में हर युवा कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा डिग्री और स्किल्स हासिल रेस में लगे हुए है। करियर को रफ्तार देने और नौकरी के बाजार में दूसरों से आगे निकलने की इसी होड़ में कई छात्र एक साथ कई अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन ले लेते हैं। लेकिन वह नहीं जानते हैं कि एक साथ कितनी डिग्री करना कानूनी रूप से मान्य है? एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कहीं ऐसा न हो की कई डिग्री एक साथ करने की चक्कर में आपकी सारी मेहनत और डिग्री रद्द हो जाएं।

कई कोर्स में एडमिशन लेने से डिग्री हो सकती है रद्द

अगर आप बिना नियम जाने एक साथ कई कोर्सेज में दाखिला लेते हैं, तो आपकी सालों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो सकती है। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी आपकी डिग्री को रद्द भी कर सकती है। आपको इस दौर से न गुजना पड़े इसलिए आइए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के अनुसार जानें कि कि एक साथ कितनी डिग्री की जा सकती हैं और इसकी शर्तें क्या हैं।

एक साथ कितनी डिग्री हासिल की जा सकती हैं?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, एक छात्र एक ही अकादमिक सेशन में एक साथ अधिकतम 2 डिग्री कोर्स की पढ़ाई कर सकता है। ये दोनों डिग्रियां पूरी तरह से वैध और सरकारी नौकरियों सहित उच्च शिक्षा के लिए मान्य होंगी।

कौन सी दो डिग्री एक साथ की जा सकती है?

यूजीसी के नियम के अनुसार, उम्मीदवार दो ग्रेजुएशन डिग्री, दो मास्टर डिग्री या फिर एक डिग्री और एक डिप्लोमा कोर्स का कॉम्बिनेशन एक साथ चुन सकते हैं। बस उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि दो डिग्री की क्लास आपस में क्लैश न करें।

क्या दो से अधिक डिग्री एक साथ करना कानूनी है?

नहीं, यूजीसी के नियम के अनुसार बात करें तो दो से अधिक डिग्री कोर्सेज में एक साथ दाखिला लेना पूरी तरह गैर-कानूनी है। अगर उम्मीदवार ऐसा करता है तो उसकी एक या उससे अधिक डिग्री को रद्द हो सकती है।

किन 3 तरीकों से कर सकते हैं दोहरी डिग्री?

दोनों कोर्सेज रेगुलर (Physical Mode)- आप दो अलग-अलग कॉलेजों से या एक ही यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभागों से दोनों डिग्रियां रेगुलर मोड (क्लासरूम स्टडी) में कर सकते हैं।

एक रेगुलर और एक ऑनलाइन/डिस्टेंस- आप एक कॉलेज से नियमित (Regular) छात्र के रूप में पढ़ाई कर सकते हैं और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त ओपन यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग के जरिए दूसरी डिग्री ले सकते हैं।

दोनों कोर्सेज ऑनलाइन/डिस्टेंस - आप दोनों ही डिग्रियां पूरी तरह से ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड में अलग-अलग संस्थानों से एक साथ कर सकते हैं।

इन गलतियों से रद्द हो सकती है आपकी डिग्री

भले ही यूजीसी ने दो डिग्री एक साथ करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके साथ कुछ कड़े नियम भी जोड़े गए हैं। यदि आप इनका पालन नहीं करते हैं, तो आपकी डिग्री अमान्य यानी रद्द की जा सकती है। नियम इस प्रकार है -

1. क्लास की टाइमिंग का टकराव न हो

यदि आप दोनों डिग्रियां रेगुलर मोड में कर रहे हैं, तो दोनों कॉलेजों की क्लास का समय एक दूसरे से बिल्कुल नहीं टकराना चाहिए। यदि एक कोर्स की क्लास सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक है, तो दूसरे कोर्स की क्लास दोपहर 2 बजे के बाद या इवनिंग शिफ्ट में होनी चाहिए। समय का टकराव होने पर दोनों डिग्रियां रद्द हो सकती हैं।

2. अटेंडेंस कम होने पर हो सकती है दिक्कत

छात्रों को बता दें कि रेगुलर कोर्सेज में आमतौर पर 75% अटेंडेंस होना अनिवार्य है। इससे कम अटेंडेंस होन पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता है। यदि आप दो रेगुलर कोर्सेज चुनते हैं, तो दोनों जगह अटेंडेंस पूरी करना बेहद मुश्किल होता है। यदि आप किसी एक जगह भी अटेंडेंस शॉर्ट होने के कारण पकड़े जाते हैं, तो आपकी पात्रता खत्म हो जाएगी और आपको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

3. परीक्षाओं की तारीखें

यदि दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं एक ही दिन और एक ही समय पर आ जाती हैं, तो आपको किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में आपका पूरा साल बर्बाद हो सकता है। इसलिए आपको इस बात का भी खास ध्यान देना होगा कि क्लास से समय के साथ परीक्षा की डेट भी आपस में क्लैश नहीं करें। इस स्थितियों से बचने के लिए आपको दोनों कोर्स का बहुत ध्यान से चयन करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article