एजुकेशन

DU के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन? जानें सीट, कोर्स, प्रोसेस और कट ऑफ

DU के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन एडमिशन प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आज आपको कोर्स, एडमिशन और अन्य आवश्यक जानकारी विस्तार में दें।

Image

DU के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन

Venkateswara College Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय देश के टॉप 5 यूनिवर्सिटी में शामिल है। 91 एफिलेटेड कॉलेज से मिलकर बना दिल्ली विश्वविद्यालय 12वीं के बाद लाखों छात्रों का सपना है। इसमें कई छात्रों केवल दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ना चाहते हैं, वहीं कई छात्रों को यह भी क्लियर होता है कि उन्हें किस कॉलेज में प्रवेश लेना है। अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं, जिन्हें श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में प्रवेश लेना है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है। कोर्स कौन-कौन से हैं और यह का प्लेसमेंट स्टेटस क्या है। आइए आपको विस्तार में बताते हैं।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की स्थापना 1961 में की गई थी। इस संस्थान को बने हुए 65 साल हो चुके हैं। 65 साल पुराना यह संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस का सबसे प्रसिद्ध संस्थान है। इसमें प्रवेश के लिए हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों को यहां प्रवेश मिल पाता है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स हैं?

BA (Hons) – English, Political Science, Sociology, BSc (Hons) – Mathematics, Life Sciences, Statistics, BCom (Hons), BCom (General) और BA (General) जैसे विभिन्न कोर्स शामिल है। छात्रों को कोर्स की पूरी विस्तृत जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां पीजी कोर्स भी उपलब्ध है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है?

DU के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होना और इसे क्वालीफाई करना अनिवार्य है। कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया सीयूईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पूरी की जाती है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक चाहिए?

बता दें कि पहले की तरह अब 12वीं के अंकों के आधार पर श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में प्रवेश नहीं होता, बल्कि सीयूईटी की परीक्षा के बाद कट-ऑफ निकाली जाती है। लेकिन एडमिशन प्राप्त करने के लिए 12वीं में कम से कम 50 से 55 अंक होने अनिवार्य है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज का प्लेसमेंट

हर कॉलेज की तरह श्री वेंकटेश्वर कॉलेज का भी एक प्लेसमेंट सेल है, जिसे छात्रों द्वारा चलाया जाता है। गुणवत्ता शिक्षा के साथ यहां छात्रों को प्लेसमेंट का अवसर भी मिलता है। हर साल कई बड़ी कंपनियां यहां आती है और छात्रों को नौकरी देते हैं। यहां का औसत पैकेज 6 लाख रुपये का है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज NIRF Ranking

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग 2025 में बेस्ट कॉलेज कैटेगरी में 72.61 का स्कोर के साथ 11वां स्थान प्राप्त हुआ था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article