St. Stephen's College Admission: कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के बाद छात्र आगे हायर एजुकेशन या किसी प्रोफेशनल कोर्स की तलाश में होते हैं। अधिकांश छात्रों का सपना देश की सबसे प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करने का होता है। लेकिन कई छात्र ऐसे भी होते हैं, जिन गोल सेट होता है और वह केवल दिल्ली विश्वविद्यालय से ही नहीं बल्कि उसके कुछ Particular कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने का सपना लेकर दिल्ली आते हैं। उन प्रसिद्ध कॉलेज में डीयू का सेंट स्टीफंस कॉलेज शामिल है। जी हां, आपके नंबर कितने भी हों, सपना डीयू (DU) का सेंट स्टीफंस कॉलेज तो होता ही होता है। अगर आप भी इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर अच्छे प्लेसमेंट और करियर का सपना देखते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन प्रोसेस क्या है और यहां कितने मार्क्स पर एडमिशन मिलता है? क्योंकि यहां के नियम डीयू के अन्य कॉलेज से थोड़े अलग हैं।
कब हुई थी सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना?
दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के सेंट स्टीफंस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस संस्थान की स्थापना 1 फरवरी 1881 में कैम्ब्रिज मिशन द्वारा सोसाइटी फॉर द प्रोपेगेशन ऑफ द गॉस्पेल के सहयोग से की गई थी। 2026 में सेंट स्टीफंस कॉलेज 145 साल का पूरा हो चुका है।
सेंट स्टीफंस कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में बीए, बीए ऑनर्स, बीएसई, बीएससी ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, एमए, एमएससी जैसे विभिन्न बोर्ड विषयों के अनुसार, उपलब्ध है। यहां छात्र हिंदी, हिस्ट्री, मैथ्स, पॉलटिकल साइंस, फिजिक्स, इंग्लिश आदि जैसे विभिन्न विषयों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
St. Stephen's College में UG में एडमिशन कैसे मिलता है?
सेंट स्टीफंस कॉलेज में यूपी कोर्स में प्रवेश सीयूईटी यूजी परीक्षा के साथ, पर्सनल इंटरव्यू होता है। वेटेज की बात करें तो सीयूईटी यूजी का वेटेज 85 प्रतिशत है और पर्सनल इंटरव्यू का वेटेज 15 प्रतिशत है। इन दोनों के स्कोर के अनुसार, ही छात्रों को कॉलेज में दाखिला दिया जाता है। जबकि सीयूईटी पीजी कोर्स में प्रवेश पिछली योग्यता के मेरिट स्कोर के आधार पर होता है।

DU
सेंट स्टीफंस कॉलेज में कितने मार्क्स पर होता है एडमिशन
सेंट स्टीफंस कॉलेज से जो छात्र यूजी कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 93 से 99 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। यह भी विषयों के आधार पर कई विषयों में 95 प्रतिशत पर एडमिशन होता है तो वहीं कई विषयों की पहली लिस्ट 99.9 प्रतिशत पर ही भर जाती है।
क्या है सेंट स्टीफंस का प्लेसमेंट
सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाया गया है के प्लेसमेंट सेल है। जिसके द्वारा एकेडमिक ईयर के अंत से पहले प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई बड़ी कंपनियां आती हैं और छात्रों को हायर करती हैं। इसमें हाईएस्ट पैकेज 24.5 लाख रुपये है। वहीं औसत पैकेज 7.20 लाख रुपये का है।
सेंट स्टीफंस कॉलेज की NIRF रैंकिंग
दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेज में शामिल सेंट स्टीफंस कॉलेज को NIRF Ranking 2025 में देश के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में 5वां स्थान मिला है। 2024 के तुलना में यह 2 पायदान नीचे पहुंच गयाहै। 2024 की रैंकिंग मे सेंट स्टीफंस कॉलेज का तीसरा स्थान था।
इन दिग्गजों ने की सेंट स्टीफंस से अपना पढ़ाई पूरी
सेंट स्टीफंस कॉलेज से शशि थरूर, एस. जयशंकर, बरखा दत्त, राहुल गांधी, सचिन पायलट, कबीर बेदी, कोंकणा सेन शर्मा, अंगद बेदी जैसी कई बड़ी हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है।
