बॉलीवुड

Alia Bhatt की को-स्टार Divya Vinekar का हुआ निधन, RJ Rohini Ramnathan ने दी श्रद्धांजलि

Divya Vinekar Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में एक महिला कांस्टेबल का किरदार निभा चुकीं अदाकारा दिव्या विनेकर का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी आरजे रोहिणी रामनाथन ने दी है।

Image

दिव्या विनेकर का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)

Divya Vinekar Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में उनकी को-स्टार रहीं दिव्या विनेकर (Divya Vinekar) का निधन हो गया है। उनके अचानक दुनिया से चले जाने की जानकारी उनकी दोस्त और सहकर्मी आरजे रोहिणी रामनाथन (RJ Rohini Ramnathan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। 20 अक्टूबर को किए गए इस पोस्ट में रोहिणी ने दिव्या के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...')

आरजे रोहिणी रामनाथन ने दी दिव्या विनेकर के निधन की जानकारी

आरजे रोहिणी रामनाथन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिव्या विनेकर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्या का जाना अचानक और अप्रत्याशित था। इस खबर से वह खुद भी सदमे में हैं। उन्होंने उन लोगों से भी अपील की, जो दिव्या को जानते थे और उनसे जुड़े हुए थे, इस मुश्किल समय में परिवार को संभलने का समय दें। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं रहीं और उनके परिवार के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी यह बेहद कठिन समय है, जो दिव्या को जानते थे और उनके समझते थे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranabaali Box Office Day 4: रश्मिका-विजय की फिल्म ने दर्ज कराई 34% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन)

दिव्या विनेकर को बताया अपना मजबूत सहारा

दिव्या को याद करते हुए आरजे रोहिणी रामनाथन ने बताया कि वह उनके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों ही स्तरों पर बेहद अहम थीं। उन्होंने बताया कि दिव्या को अपने काम की समझ थी। रोहिणी ने इमोशनल होकर लिखा कि दिव्या विनेकर उनके और Fever FM की पूरी टीम के लिए एक मजबूत सहारा थीं। उनके मुताबिक दिव्या की काम के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों के प्रति उनका व्यवहार उन्हें दूसरों से अलग बनाता था।

आरजे रोहिणी रामनाथन ने पोस्ट में दिव्या विनेकर के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा की। रोहिणी ने बताया कि दिव्या का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या विनेकर ने साल 2022 में आई आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी। इस डार्क कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके अलावा दिव्या ने फिल्म 'जलसा' में भी काम किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article