DU CSAS Registration 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में यूजी कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 26 जून 2026 को गजेटेज हॉलिडे होने के कारण, अब DU CSAS UG रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया 27 जून से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर आवेनद प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।आइए आपको एडमिशन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्याल से विभिन्न कॉलेज में 70 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
CUET UG स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश सीयूईटी यूजी की रैंक के आधार पर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) का आवेदन पत्र भर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को डीयू के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है और CUET आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा तीन मुख्य चरणों और दो स्पॉट राउंड में मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों को डीयू के विभिन्न कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CUET UG Result: सीयूईटी रिजल्ट के बाद नॉर्मलाइजेशन पर फिर उठे सवाल, छात्रों के 40 से 50 नंबर तक घटे
आवेदन फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
डीयू का आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान कुछ विशेष बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो छोटी सी चूक उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकती है।
- उम्मीदवारों को अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य बुनियादी विवरण बिल्कुल सही भरने होगा।
- आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर (Signature) की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
- फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को बेहद ध्यानपूर्वक भरें, क्योंकि किसी भी प्रकार की गलती या गलत जानकारी पाए जाने पर आपका डीयू रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 रद्द किया जा सकता है।
- भविष्य के संदर्भ और काउंसिलिंग की प्रक्रिया के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या होता है काउंसलिंग प्रोसेस में ' Freeze' और 'Float' का मतलब? चॉइस फिलिंग के दौरान फैसला लेने में होगी आसानी
एडमिशन के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर
यदि काउंसलिंग के लिए फॉर्म भरते समय छात्रों किसी भी प्रकार की समस्या या आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए दिक्कत होती है तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार सीधा डीयू द्वारा जारी हेलपलाइन नंबर पर संपर्क कर या ईमेल कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।
हेल्पलाइन नंबर: +91-9540090656 या +91-9540090665
आधिकारिक ईमेल आईडी: ug@admission.du.ac.in
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर जारी होने वाली महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य विवरणों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें। सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अवफाह पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक तौर पर जारी की गई जानकारी पर भरोसा करें।
