एजुकेशन

इंटरव्यू में 'What is Your Availability or Notice Period?' सवाल का सही जवाब कैसे दें? जानें नौकरी की संभावना बढ़ाने का अचूक तरीका

इंटरव्यू के दौरान What is Your Availability or Notice Period को लेकर अक्सर सवाल किया जाता है। अगर आप भी जॉब इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपको इस सवाल का सटीक जवाब देना आना चाहिए। आइए आपको बताएं कैसे तैयार कर सकते हैं इस सवाल का आंसर।

Image

What is Your Availability or Notice Period (Photo - AI/Newsroom Verified)

Interview Question Answer: कॉर्पोरेट जगत या किसी भी पेशेवर कंपनी में जॉब इंटरव्यू के दौरान एचआर (HR) मैनेजर या इंटरव्यूअर द्वारा कई सवालों के बीच एक बेहद ही महत्वपूर्ण सवाल किया जाता है -"What is your availability or when can you start?" या "What is your notice period?" (यानी आपकी उपलब्धता क्या है या आप कंपनी कब ज्वाइन कर सकते हैं / आपका नोटिस पीरियड कितना है?)। कई उम्मीदवार इस सवाल को बहुत साधारण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह सवाल सीधे तौर पर आपकी मौजूदा नौकरी छोड़ने की स्थिति, व्यावसायिक ईमानदारी और नई कंपनी की जरूरतों के बीच तालमेल को परखता है। यदि आप भी किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं और इस सवाल का एक पेशेवर और सटीक जवाब देना चाहते हैं, तो आइए आपको बताएं कैसे दे सकते हैं इस सवाल का जवाब।

इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछते हैं?

इंटरव्यूअर द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब देना चाहते हैं तो उससे पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल के माध्यम से वह क्या जानना चाहते हैं। इस सवाल को पूछने के पीछे एचआर का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित बातों को समझना होता है -

- क्या आपकी उपलब्धता कंपनी की तत्काल जरूरत के अनुकूल है?

- क्या आप अपनी वर्तमान कंपनी के नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार पेशेवर की तरह आ रहे हैं?

- क्या आपके पास कोई पेंडिंग प्रोजेक्ट या कमिटमेंट्स हैं जिन्हें आपको व्यवस्थित करना है?

नोटिस पीरियड के आधार पर उत्तर देने की रणनीतियां

आपकी मौजूदा स्थिति के अनुसार इस सवाल का जवाब देने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं -

यदि आप वर्तमान में बेरोजगार हैं या नोटिस पीरियड सर्व कर चुके हैं, तो आप सीधे और स्पष्ट शब्दों में कह सकते हैं कि आप तुरंत या कुछ ही दिनों में ज्वाइन कर सकते हैं।

उदाहरण: "I am available to join immediately, as I am currently serving my notice period / not bound by any prior professional commitments."

यदि आप अभी कार्यरत हैं और कंपनी के नियमानुसार 1 या 2 महीने का नोटिस पीरियड है, तो आपको स्पष्ट रूप से समय सीमा बतानी चाहिए।

उदाहरण: "My standard notice period is 60 days as per my current company policy. However, if required, I can discuss an early release or negotiate a buyout option with my current employer."

अगर आप अपनी पिछली कंपनी से बात करके समय घटा सकते हैं, तो इंटरव्यूअर को इसके बारे में जरूर बताएं।

उदाहरण: "My official notice period is 30 days, but given the smooth handover of my current tasks, I can try to join within two weeks if the urgency arises."

इन उदाहरण का भी ले सकते हैं सहारा

"As per my current employment terms, I have a 30-day notice period. This duration will allow me to ensure a smooth transition of my ongoing projects and hand over my responsibilities professionally. However, I am fully committed to joining your esteemed organization at the earliest possible date."

(मेरी वर्तमान रोजगार शर्तों के अनुसार मेरा 30 दिन का नोटिस पीरियड है। यह अवधि मुझे अपने चल रहे प्रोजेक्ट्स का सुचारु रूप से ट्रांजिशन और जिम्मेदारियों का पेशेवर तरीके से हैंडओवर करने की अनुमति देगी। हालांकि, मैं आपकी प्रतिष्ठित संस्था में जल्द से जल्द शामिल होने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।)

"I am available to join immediately. Since I am currently between roles, I can dedicate my 100% focus and energy to this new opportunity from day one without any transition delays."

(मैं तुरंत ज्वाइन करने के लिए उपलब्ध हूं। चूंकि मैं वर्तमान में किसी अन्य भूमिका से बंधा नहीं हूं, इसलिए बिना किसी देरी के पहले दिन से ही इस नए अवसर पर अपना शत-प्रतिशत ध्यान और ऊर्जा केंद्रित कर सकता हूं।)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ICSI CSEET Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी

जवाब देते समय क्या बरतें सावधानी

उम्मीदवारों को इस बात का खास ध्यान देना है कि वह आंसर करते हुए कभी झूठ न बोलें। अपना नोटिस पीरियड कम या ज्यादा करके न बताएं। यदि बाद में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन या दस्तावेजों में अंतर पाया जाता है, तो आपका ऑफर लेटर रद्द भी हो सकता है। अपनी मौजूदा कंपनी की बुराई करने से बचें। हमेशा यह दिखाएं कि आप अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से पूरा करके ही नई जगह पर कदम रखना चाहते हैं। सही योजना और स्पष्ट संवाद के साथ दिया गया जवाब इंटरव्यूअर पर आपकी एक बेहतरीन और पेशेवर छाप छोड़ेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article