DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board - DSSSB) द्वारा टीजीटी समेत कई अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों का आवेदन के लिए लगभग एक महीने का समय दिया जाएगा। टीजीटी व अन्य पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि डीएसएसएसबी द्वारा कुल 1979 पदों को भरा जाएगा। आइए इस संबंध में आपको अधिक जानकारी दें।
कब से शुरू होगी टीजीटी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, टीजीटी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 16 जून से होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए पूरा एक महीने का समय है। आवेदन की लास्ट डेट 15 जुलाई है।
किन पदों पर निकाली गई है भर्ती
जैसा की हमने बताया कि भर्ती कुल 1979 पदों को भरने के लिए की गई है। इसमें टीजीटी, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, विशेष शिक्षक, तकनीकी सहायक, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर साइंस) पद शामिल है। इस संबंध में अधिक विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पर चेक किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
बता दें कि विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि ग्रुप सी के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष, ग्रुप बी के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष, ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 32 वर्ष, लिफ्ट ऑपरेटर के लिए आयु 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए।
क्या है आवेदन शुल्क
1979 पदों के लिए आवेदन करने के इच्छु उम्मीदवारों को बता दें कि फॉर्म भरने के लिए उन्हें 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। लेकिन अगर उम्मीदवार महिला है या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन एवं पूर्व सैनिक वर्ग तो आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई ईपे ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर “New Registration/Apply Online” पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन के बाद क्रिएट किए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 5- आवेदन फॉर्म में अपनी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और उन्हें दोबारा चेक करें।
स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
स्टेप 7- अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन (SBI e-Pay) के जरिए जमा करें।
स्टेप 8- सभी जानकारी चेक करके Final Submit के बटन पर क्लिक करें।
क्या है चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। डीएसएसएसबी द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंकों के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
