CUET UG Result 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब अगले चरण में पहुंच गया है। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए CUET UG 2026 का परिणाम बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही स्कोर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश का रास्ता तय करेगा। ऐसे में अब छात्रों की नजर NTA की अगली घोषणा और रिजल्ट डेट पर टिकी हुई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनौती भी दर्ज करा सकते हैं।
आंसर की जारी
NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 11 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक आपत्ति के समर्थन में उचित प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। विशेषज्ञ समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की का सावधानीपूर्वक मिलान करें तथा यदि कोई त्रुटि दिखाई देती है तो समय रहते आपत्ति दर्ज कराएं। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: PM यशस्वी से लेकर पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन तक, 7 योजनाएं जिनसे छात्रों के सपनों को लगे पंख!
CUET UG 2026 का रिजल्ट कब आएगा?
NTA ने अभी आधिकारिक परिणाम तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और विभिन्न शिक्षा विशेषज्ञों के अनुमानों के आधार पर माना जा रहा है कि फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद परिणाम जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: शिक्षा मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले- इस बार बिना खामी के होगा एग्जाम
कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। CUET स्कोर के आधार पर देश की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
