CUET UG 2026 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) परीक्षा 30 मई यानी आज देशभर के अलग-अलग सेंटर्स में शुरू हुई लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि परीक्षा के संचालन से जुड़ी कंपनी TCS की तरफ से टेक्निकल इश्यू की सूचना दी गई, जिसके चलते कुछ केंद्रों पर परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। अब कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम की नई तारीख और शिफ्ट्स की जानकारी दी गई है।
कब होगी परीक्षा ?
बता दें कि अब CUET-UG के छूटे छात्रों को 6-7 जून को दूसरा मौका दिया जाएगा। दोनों दिन एक-एक शिफ्ट में परीक्षा होनी है। देश में पहले से ही मेडिकल परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में एनटीए मामले में एनटीए पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और अब एजेंसी फिर से विवादों में घिर गई। हालांकि अब छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार फिर अच्छे से रिवीजन कर लें।
एनटीए ने दी जानकारी
तब NTA ने जानकारी देते हुए बताया कि टेक्निकल एरर को दूर कर दिया गया है और ये सुनिश्चित किया गया कि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। एजेंसी ने कहा है कि प्रभावित छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम में जरूरी बदलाव भी किये गए हैं।
परीक्षा में हुई देरी
तब TCS ने बताया कि उनकी तरफ से आई एक तकनीकी खराबी के कारण 30.05.2026 को कुछ केंद्रों पर CUET (UG) 2026 की शुरुआत में देरी हुई। इस समस्या को अब ठीक कर लिया गया है, और परीक्षा पूरे एक्स्ट्रा टाइम (compensatory time) के साथ आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को कोई नुकसान न हो।
