एजुकेशन

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी के कारण अटकी, NTA ने बदली शिफ्ट टाइमिंग

CUET UG Exam delayed: कई सेंटर्स में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सीयूईटी यूजी परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। NTA ने कहा है कि प्रभावित छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम में जरूरी बदलाव भी किये गए हैं।

Image

CUET-UG 2026

CUET UG Exam Technical Error: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) परीक्षा 30 मई यानी आज देशभर के अलग-अलग सेंटर्स में शुरू हुई लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि परीक्षा के संचालन से जुड़ी कंपनी TCS की तरफ से टेक्निकल इश्यू की सूचना दी गई, जिसके चलते कुछ केंद्रों पर परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। अब कैंडिडेट्स के लिए पेपर की अपडेटेड टाइमिंग और हेल्पलाइन नबर्स और डीटेल्स जारी की गई है।

एनटीए ने दी जानकारी

NTA ने जानकारी देते हुए बताया कि टेक्निकल एरर को दूर कर दिया गया है और ये सुनिश्चित किया गया कि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। एजेंसी ने कहा है कि प्रभावित छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम में जरूरी बदलाव भी किये गए हैं।

देखें अपडेटेड समय

TCS ने बताया कि उनकी तरफ से आई एक तकनीकी खराबी के कारण 30.05.2026 को कुछ केंद्रों पर CUET (UG) 2026 की शुरुआत में देरी हुई। इस समस्या को अब ठीक कर लिया गया है, और परीक्षा पूरे एक्स्ट्रा टाइम (compensatory time) के साथ आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को कोई नुकसान न हो।

दोपहर शिफ्ट की अपडेटेड टाइमिंग (संशोधित):

  • रिपोर्टिंग/प्रवेश: दोपहर 2:30 बजे से
  • परीक्षा शुरू: शाम 4:00 बजे (दोपहर 3:00 बजे की बजाय)

कैंडिडेट्स के लिए हेल्पलाइन जारी

एजेंसी ने जानकारी दी कि मॉर्निंग सेशन के उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है, और वे पेपर पूरा करने के बाद ही बाहर निकल सकते हैं। NTA ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद जताया है। साथ ही कैंडिडेट्स के लिए हेल्पलाइन (+91-11-40759000 | cuet-ug@nta.ac.in । https://cuet.nta.ac.in) भी जारी की गई है।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा ?

CUET (UG) 2026 परीक्षा के लिए इस बार 15.69 लाख छात्र पंजीकृत हैं। 11 मई से परीक्षाएं शुरू हुई हैं, 7 जून तक चलेंगी। भारत में 306 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये बहुत सामान्य एग्जाम है, जो प्रमुख यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होता है। NTA इसे भी ठीक से नहीं करवा पा रहा।

फजीहत के बाद परीक्षा सेंटरों ने NTA का लेटर चिपकाकर इतिश्री कर ली है, जिसमें टेक्निकल ग्लिच की वजह से परीक्षा देरी से शुरू होने की बात कही गई है।

क्या होती है सीयूईटी यूजी परीक्षा ? What is CUET UG Exam :

दरअसल, CUET UG देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (University Enterence Test) है, जिसके जरिये लाखों छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी, BHU, JNU समेत सैकड़ों विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला लेते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article