CUET UG Exam 2026 Date, Guidelines, Dress Code: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 की परीक्षाएं भारत में और भारत के बाहर 15 शहरों में 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित करने जा रहा है। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
साथ ही एनटीए ने स्पष्ट किया है किउम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या वस्त्र पहनने की अनुमति है, बशर्ते वे जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। यह विशेष रूप से स्पष्ट किया जाता है कि कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है। सफेद हल्के वस्त्रों को प्राथमिकता दी जाती है; यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो तो वे ऊनी वस्त्र पहन सकते हैं, बशर्ते वे जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। यहां आप एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइंस पर एक नजर डाल सकते हैं।
CUET UG Exam 2026 Guidelines
- सभी अभ्यर्थी पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल साथ ला सकते हैं।
- अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था से संबंधित वस्तुएं पहनने की अनुमति होगी, बशर्ते कि वे जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। यह स्पष्ट किया जाता है कि कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।
- हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा। यदि आवश्यकता महसूस हो तो अभ्यर्थी ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी उन्हें जांच प्रक्रिया हेतु समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
- सामान्य जूते, चप्पल तथा कम हील वाले फुटवियर पहनना उचित रहेगा।
- सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त परामर्श का पालन करें तथा परीक्षा के सुचारु संचालन में परीक्षा कर्मियों का सहयोग करें।
- आगामी परीक्षा के लिए हम सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हैं।
ध्यान रहे CUET (UG) 2026 परीक्षा से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए अभ्यर्थी NTA हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
