CISF ASI Paramedical Recruitment 2026, Sarkari Naukri: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CISF ASI Paramedical Recruitment 2026) खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF ने एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती (CISF ASI Paramedical Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ के 24 पदो की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना आवेदनक कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 8 जून 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 है। यहां आप सीआईएसएफ के एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन,एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
CISF ASI Paramedical Recruitment 2026: सीआईएसएफ एएसआई पैरामेडिकल के लिए क्वालिफिकेशन
सीआईएसएफ एएसआई पैरामिडेकल स्टाफ के पदों पर अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां एएसआई फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है। वहीं एएसआई टेक्निसियन के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा होना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NTA का अलर्ट: पेपर लीक की खबरों से रहें सावधान, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
CISF ASI Paramedical Age Limit: सीआईएसएफ एएसआई के लिए एज लिमिट
वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
CISF ASI Paramedical Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CISF ASI Paramedical Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
CISF ASI Paramedical Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
सीआईएसएफ एएसआई पैरामेडिक के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Categor)/ ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
CISF ASI Paramedical Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।
