एजुकेशन

CISCE Result 2026: कब से होगी इम्प्रूवमेंट परीक्षा? री-चेक आवेदन विंडो 1 मई से

CISCE Result 2026: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के 2026 के परीक्षा परिणाम आज 30 अप्रैल को घोषित कर दिए। जानें रीचेकिंग, री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी

Image

CISCE Result 2026

CISCE Result 2026: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के 2026 के परीक्षा परिणाम आज 30 अप्रैल को घोषित कर दिए। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उम्मीद है कि उन्होंने रिजल्ट्स देख लिए होंगे। चलिए जानते हैं रीचेकिंग, री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी

रीचेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 मई से 4 मई 2026 के बीच अपनी कॉपियों की रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रीचेकिंग के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन CISCE की आधिकारिक वेबसाइट के “Public Services” सेक्शन से किया जा सकता है।
  • इसके लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा
  • नए यूजर्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा
  • स्कूल प्रमुख भी CAREERS पोर्टल के जरिए आवेदन भेज सकते हैं।

आप इस डायरेक्ट लिंक से दोबारा से रिजल्ट देख सकते हैं: CISCE ICSE Class 10 and ISC Class 12 Result 2026 Link

क्या होगी फीस?

  • ICSE (10वीं): 1000 रुपये प्रति पेपर
  • ISC (12वीं): 1000 रुपये प्रति विषय
ध्यान रखें, तय समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के बारे में

अगर छात्र रीचेकिंग के बाद भी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं विषयों के लिए उपलब्ध होगी, जिनमें रीचेकिंग कराई गई हो। आवेदन विंडो रीचेकिंग के परिणाम आने के एक दिन बाद खुलेगी और तीन दिन तक उपलब्ध रहेगी।

CISCE Result 2026

CISCE Result 2026

री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का रिजल्ट कब आएगा?

री-इवैल्यूएशन के नतीजे लगभग 3 सप्ताह के भीतर जारी किए जाएंगे। ध्यान रहे, इस बार काउंसिल ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है:

अब छात्र एक ही साल में अधिकतम 3 विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं (पहले यह सीमा 2 थी)।

ICSE और ISC के नतीजे जारी होने के साथ ही छात्रों को अपने अंकों में सुधार के कई अवसर मिलते हैं। चाहे रीचेकिंग हो, री-इवैल्यूएशन या इम्प्रूवमेंट परीक्षा- छात्र अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुनकर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article