जनसंख्या के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की राजधानी लखनऊ है, जो प्रशासनिक और विधायिक दोनों राजधानी कहलाती है जबकि इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। यहां चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना की पैदावार सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ये राज्य नहरों के लिए भी जाना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है सबसे ज्यादा किस राज्य में नहर हैं? (image - chatgpt)
रायबरेली को नहर का जिला कहा जाता है क्योंकि यहां सिंचाई के लिए नहरों का बहुत घना और व्यापक जाल फैला हुआ है। यह व्यवस्था खेती और पानी की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती है।
रायबरेली में शारदा नहर प्रणाली की शाखाओं का एक विशाल नेटवर्क फैला हुआ है, जिसकी कुल लंबाई हजारों किलोमीटर में है। इसी वजह से नहरों की लंबाई से जुड़े आंकड़ों के मामले में यह जिला राज्य में शीर्ष स्थान पर है।
raebareli.nic.in के अनुसार, रायबरेली जिला अंग्रेजों द्वारा 1858 में बनाया गया था। माना जाता है कि इस शहर को 'भर' या 'भरो' जनजाति द्वारा स्थापित किया गया था, जो भरौली या बरौली के नाम से जानी जाती थी जो कालांतर में परिवर्तित होकर बरेली हो गई। जबकि ‘राय’ का सम्बन्ध कायस्थ से है, जो शहर के स्वामी थे।
रायबरेली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ संभाग में साई नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक और प्रमुख औद्योगिक शहर है। रायबरेली लखनऊ का पड़ोसी है। लखनऊ के चारों ओर रायबरेली के अलावा उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, सुल्तानपुर है।
1858 में स्थापित यह जिला अपने प्राचीन किलों, रेल कोच फैक्ट्री , ITI और प्रमुख राजनीतिक केंद्र (गांधी परिवार का निर्वाचन क्षेत्र) के रूप में प्रसिद्ध है। कृषि और व्यापार का केंद्र यह शहर अवध क्षेत्र का हिस्सा है।
यह लखनऊ से लगभग 72 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है और लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों के बीच स्थित है। यहां पुराने किले, महल, सुंदर मस्जिदें और डलमऊ (गंगा नदी के तट पर) जैसे प्रमुख स्थान हैं। कृषि की बात करें, तो रायबरेली कृषि व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है।