एजुकेशन

Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट करीब

Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 4500 पदों की अप्रेंटिस भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है।

Image

Central Bank of India Recruitment 2026 (Photo - AI)

Central Bank of India Recruitment 2026: अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस पदों की बंपर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट हुए युवा आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 4,500 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास अंतिम मौका है, क्योंकि इसकी लास्ट डेट करीब आ गई है।

कब है आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 28 जून 2026 है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

कब होगी लिखित परीक्षा?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) द्वारा निकाली गई 4 हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जुलाई के पहले सप्ताह में किया जाएगा। परीक्षा की तय तिथि की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जल्द परीक्षा की तिथियों की घोषणा और समय की जानकारी दी जाएगी।

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें

ट्रेनिंग की अवधि - इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने (1 वर्ष) की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मासिक स्टाइपेंड - ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।

महत्वपूर्ण नोट - उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह बैंक में किसी भी तरह के स्थायी (Permanent) रोजगार या नौकरी की गारंटी नहीं देता है।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन से पहले इसे जरूर चेक करें।

7 आसान स्टेप्स में करें भर्ती के लिए आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर करियर सेक्शन में जाकर 'Central Bank of India Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - मांगी गई बुनियादी जानकारी दर्ज करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।

स्टेप 4 - इसके बाद अपने सभी जरूरी एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (हस्ताक्षर) को स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 5 - अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6 - फॉर्म सबमिट करने से पहले उसमें भरी गई सभी जानकारियों को एक बार ध्यानपूर्वक दोबारा चेक कर लें (अपात्र होने या गलती पाए जाने पर फॉर्म रद्द हो सकता है)।

स्टेप 7 - अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करते हुए सारी जानकारी को ध्यान से भरें। किसी भी प्रकार की गलती होने के बाद उसमें सुधार नहीं हो पाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article