एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: जल्द जारी होगा 41,424 पदों पर भर्ती के लिए यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जारी होने के बाद उम्मीदवार uppbpb.gov.in से अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

Image

UP Home Guard Result 2026

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की गई यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। UPPRPB द्वारा परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन के दौरान बनाए गए लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपने परीक्षा रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को बस नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करना है।

कब हुई थी यूपी होमगार्ड परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था। इसमें राज्य के हजारों-लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो इस समय बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा अगले सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर डेट की कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह केवल एक संभावित तिथि है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है, इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

इन 5 आसान स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब सामने दिख रहे 'UP Home Guard Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4: जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

यूपी होमगार्ड के 41,424 पदों पर होगी भर्ती

कैटेगरीआरक्षित पदों की कुल संख्या
सामान्य वर्ग (General)16,650 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)11,090 पद
अनुसूचित जाति (SC)8,645 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)4,331 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)808 पद

लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण

जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं उन्हें अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण (PST)और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article