एजुकेशन

CDAC CCAT 2026 के लिए cdac.in पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, इस तारीख से पहले करें आवेदन

CDAC CCAT 2026 Registration Begins: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने CCAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो कैंडिडेट C-CAT के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते ​हैं।

Image

CDAC CCAT 2026

CDAC CCAT 2026 Registration Begins: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने CCAT 2026 Registration प्रोसेस शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार C-CAT के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। C-CAT Admit Card 6 जनवरी से 10 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे, जानें CCAT 2026 Registration Last Date क्या है

CDAC CCAT 2026 Registration Last Date

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 नवंबर को शुरू किया था, इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

CDAC CCAT 2026 Eligibiilty

जिन कैंडिडेट के पास IT / कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (10+2+4 या 10+3+3 साल) में ग्रेजुएशन की डिग्री है। या कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स में MSc/MS (10+2+3+2 साल) हैं, वे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

CDAC CCAT 2026 Online Apply

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए, कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाएं।

2. होम पेज पर मौजूद CDAC CCAT 2026 Registration Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को खुद को रजिस्टर करना होगा।

4. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉगिन करें।

5. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।

6. सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।

A+B पेपर्स के लिए एग्जामिनेशन फीस 1550 रुपये है, और A+B+C पेपर्स के लिए फीस 1750 रुपये है।

कब है परीक्षा?, C CAT Exam Date

इस परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। C-CAT में तीन सेक्शन (सेक्शन A, सेक्शन B, सेक्शन C) हैं, प्रत्येक एक घंटे का है। कैंडिडेट के चुने हुए कोर्स की कैटेगरी के आधार पर, उसे या तो दो टेस्ट पेपर (सेक्शन A और सेक्शन B) देने होंगे या तीनों टेस्ट पेपर (सेक्शन A, सेक्शन B और सेक्शन C) देने होंगे। C-CAT का मीडियम इंग्लिश है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article