CBSE Class 12th Result 2026 Easy Steps to Check Marksheets via IVRS: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से आज, 13 मई 2026 को कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित करने की उम्मीद है। नतीजे जारी होते ही, लाखों छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in या cbseresults.nic.in की ओर दौड़ पड़ेंगे, जिससे अक्सर वेबसाइट क्रैश हो जाती है। ऐसी स्थिति में घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि CBSE नतीजों की जांच के लिए कई प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराता है, जिनमें SMS ऐप, DigiLocker ऐप, UMANG ऐप और IVRS शामिल हैं। ये ऐप आपको CBSE कक्षा 12, 2026 के नतीजे ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों ही तरीकों से देखने की सुविधा देते हैं।
यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध है, तो आप DigiLocker और UMANG ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं; लेकिन अगर आप मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो IVRS और SMS आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द ही होने वाली है। परिणाम कब तक जारी होंगे? इसकी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है। लेकिन डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर मिले संकेत से इतना तो क्लियर है कि नतीजे जल्द ही अनाउंस होने वाले हैं।
SMS के जरिए CBSE Class 12 Results 2026 कैसे देखें
अपना मार्क्स कार्ड ऑफलाइन देखने के लिए इन निर्देशों का पालन करें:
इस फ़ॉर्मेट में एक SMS टाइप करें: cbse12 <Roll No.>.
अब इस मैसेज को इस नंबर पर भेजें: 7738299899.
CBSE Class 12 Results 2026 उसी नंबर पर एक SMS के रूप में भेज दिया जाएगा।
Interactive Voice Response System (IVRS) के ज़रिए CBSE 12th Results 2026 कैसे देखें
फोन के जरिए अपना CBSE Class 12 result 2026 जानने के लिए, नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करें:
दिल्ली के यूज़र्स के लिए - 24300699
देश के अन्य यूज़र्स के लिए, 011–24300699 पर कॉल करें।
CBSE 12th Result 2026 Roll Number: सबसे जरूरी रोल नंबर
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने इस समय सबसे जरूरी आपका रोल नंबर है। इसके जरिए आप स्ट्रीमवाइज अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। अगर आप भूल गए हैं, कि आपने रोल नंबर कहां नोट किया था, तो आप अपना बोर्ड एग्जाम का एडमिट ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं। इसपर सबसे ऊपर रोल नंबर सबसे ऊपर लिखा होता है।
