CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की घोषणा के अनुसार परीक्षा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को कराई जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों के लिए LOC जमा करने और प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी बता दी गई है। CBSE ने 30 जून को सर्कुलर जारी कर बताया कि संबद्ध स्कूल 30 जून से 8 जुलाई 2026 तक परीक्षा संगम पोर्टल पर योग्य छात्रों की LOC अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल 8 जुलाई को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा।
फीस जमा होने की तारीख?
फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। बोर्ड ने साफ किया है कि डेडलाइन निकलने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
कौन दे सकता है सप्लीमेंट्री एग्जाम
बोर्ड ने पात्रता की चार श्रेणियां तय की हैं:
- 2026 की बोर्ड परीक्षा में कम्पार्टमेंट पाने वाले छात्र।
- मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अंक सुधारने के इच्छुक छात्र, जो नियमों के तहत पात्र हों।
- विषय बदलने के कारण कम्पार्टमेंट पाने वाले उम्मीदवार।
- 2025 के प्राइवेट छात्र जिन्हें तीसरा मौका दिया गया है। इन्हें CBSE पोर्टल पर अलग से फॉर्म भरना होगा।
स्कूलों के लिए जरूरी निर्देश
CBSE ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे हर पात्र कम्पार्टमेंट छात्र का नाम LOC में जरूर डालें, चाहे छात्र से संपर्क हो या न हो। अगर किसी योग्य छात्र का नाम छूट गया तो वह परीक्षा नहीं दे पाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU PG Admission 2026: अपग्रेड और मिड-एंट्री के लिए विंडो खुली, छूटे हुए छात्र भी कर सकेंगे आवेदन
परीक्षा फीस कितनी है?
बोर्ड ने श्रेणीवार फीस तय की है:
- भारत के स्कूल: 320 रुपये प्रति विषय
- नेपाल के स्कूल: 1100 रुपये प्रति विषय
- विदेश स्थित स्कूल: 2200 रुपये प्रति विषय
एडमिट कार्ड और सिलेबस
सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख बोर्ड बाद में बताएगा। परीक्षा 2025-26 शैक्षणिक सत्र के सिलेबस पर ही आधारित होगी। पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को सलाह है कि वे 8 जुलाई से पहले अपना फॉर्म सुनिश्चित कर लें और आगे की जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in चेक करते रहें।
