एजुकेशन

CBSE 10th Second Board Result 2026: जल्द जारी होंगे 10वीं का रिजल्ट, 5 स्टेप में कैसे करें चेक

CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है।

Image

CBSE 10th Second Board Result 2026

CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं और परीक्षा के नतीजों के जारी होने की राह देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई द्वारा जून के अंतिम सप्ताह में परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की किसी निश्चित तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इस साल CBSE कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में एक बड़ा आंकड़ा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, मई में आयोजित की गई सेकंड बोर्ड परीक्षा में 6.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के ट्रेंड को देखें तो इस बार सभी विषयों में से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन 'साइंस' विषय के लिए हुए, जिसके बाद गणित (Mathematics) और सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) के लिए किया गया है। इसके अलावा, काफी संख्या में छात्रों ने रीजनल और विदेशी भाषाओं की परीक्षा भी दी, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टूरिज्म, म्यूजिक और पेंटिंग जैसे वोकेशनल विषयों को चुनने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी कम रही।

कैसा रहा पिछले 3 सालों का पास प्रतिशत?

अगर बीते सालों के रिजल्ट के बारे में बात करें तो पिछले कुछ वर्षों के सप्लीमेंट्री परीक्षा के आंकड़े बताते हैं कि समय के साथ छात्रों के प्रदर्शन के स्तर में काफी उतार-चढ़ाव आया है। 2025 में 1,38,898 छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 67,620 छात्र पास हुए। वहीं 2024 में 1,27,473 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और इसमें से केवल 37,957 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जबकि 2023 में 1,27,622 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 60,551 छात्र पास हुए।

वेबसाइट कैसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1 - सीबीएसई 10वीं परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए CBSE 10th Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अपने परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।

स्टेप 5 - छात्र इन्हें डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कहां करें चेक

सीबीएसई द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए IVRS का भी विकल्प है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article