एजुकेशन

CBSE 10th 12th Result 2025 Date: क्या आज जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10th 12th Result 2025 Date, Kab Aayega Link On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर (CBSE 10th Result) सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (CBSE 12th Result) कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज 2 मई को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होगा? यहां आप Class 10 cbse results, cbse.nic.in class 12 रिजल्ट का एपडेट जान सकते हैं।

Image

CBSE 10th 12th Result 2025 Date: यहां देखें कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

CBSE 10th 12th Result 2025 Date, Kab Aayega Link On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 2 मई को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट (CBSE 10th Result) जारी होगा। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रैंड कर रहा है कि आज रिजल्ट (CBSE 12th Result) जारी होगा। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं (CBSE Class 10th Result) किया है। इससे संबंधित को भी नोटिफिकेशन जारी होती ही आपको तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (CBSE Class 12th Result) करना होगा। digilocker cbse result

CBSE Class 10th 12th Result 2025

बता दें सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी। परीक्षा के लिए 44 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 10वीं के कुल 24.12 लाख छात्र और 12वीं के लिए कुल 17.88 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चके कर सकेंगे।

CBSE Board Result 2025: क्या आज जारी होगा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट

स्टूडेंट्स व पैरेंट्स लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आज यानी 2 मई को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बता दें बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट से संबंधित कोई अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

CBSE 10th 12th Result 2025: पिछले 5 वर्षों में कब कब जारी हुआ रिजल्ट

  • 2024- 13 मई
  • 2023- 12 मई
  • 2022- 22 जुलाई
  • 2021- 3 अगस्त
  • 2020- 15 जुलाई
  • 2019- 6 मई

CBSE 10th 12th Result: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 वेबसाइट

  1. cbse.gov.in
  2. cbse.nic.in
  3. cbseresults.nic.in
  4. web.umang.gov.in

CBSE Class 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE BoardResult 2025 Via Digilocker: डिजिलॉकर से सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

  1. digilocker.gov.in वेबसाइट या डिजिलॉकर ऐप खोलें।
  2. यहां साइन इन करें/अपना अकाउंट बनाएं।
  3. अब होमपेज पर CBSES Result 2025 लिंक ओपन करें।
  4. यहां अपना डिटेल दर्ज करें।
  5. मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

CBSE 10th 12th Marksheet 2025: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम (Students Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

CBSE Class 10th 12th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येत विषय में व कुल मिलार कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स फेल माने जाएंगे।

cbse results class 10 cbse board

बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्रों को यहां सबसे पहले सूचिक किया जाएगा।

cbseresults.nic.in class 12th: इतने छात्र परीक्षा में थे शामिल

CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 42,00,237 छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 24,12,072 छात्र और 12वीं कक्षा के 17,88,165 छात्र शामिल थे। वहीं अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article