शहर

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भयावह हादसा, तेज रफ्तार कार 5-6 बार पलटी; चार युवकों की मौत

Hapur News: हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर 5-6 बार पलट गई। हादसे में बदायूं निवासी चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ।

Image

हापुड़ गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसाhi

Photo : Times Now Digital

Hapur Accideny News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर रोड पर कई बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक बदायूं जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात करीब 11:56 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की थार DL 8C BL 9822 गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार करीब 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान थार अचानक बेकाबू हो गई और करीब 5-6 बार पलटने के बाद सड़क किनारे गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने चार युवकों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल विष्णु (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चार युवकों की मौत

मृतकों की पहचान जोगिंदर (26) पुत्र झाझन सिंह निवासी पालपुर, सुखबीर (25) पुत्र होतीलाल निवासी मेवली, जसवंत (20) पुत्र होतीलाल निवासी मेवली और रवि (20) पुत्र करण सिंह निवासी पुरदलपुर के रूप में हुई है। घायल विष्णु (17) पुत्र गिरिराज सिंह पालपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article