एजुकेशन

School Holiday Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें अपने राज्य के स्कूलों का अपडेट

Kya Aaj School Band Hai Ya Khula: क्या आज 31 अगस्त को स्कूल बंद हैं? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं? क्या 31 अगस्त को दिल्ली के स्कूल बंद हैं? यहां आप जान सकते हैं।

Image

School Holiday Today: क्या आज 31 अगस्त को स्कूल बंद हैं या नहीं

Kya Aaj School Band Hai Ya Khula: भारत के कई राज्यों में आज बारिश का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं उत्तराखण्ड राज्य, नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा दिनांक 30 अगस्त, 2026 को जारी अलर्ट मौसम फोरकास्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद देहरादून में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य राज्यों के भी कई जिलों के स्कूलों अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के छात्र जानना चाहते हैं कि क्या आज 31 अगस्त को स्कूल बंद हैं? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं? क्या 31 अगस्त को दिल्ली के स्कूल बंद हैं? यहां आप जान सकते हैं।

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 29 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में जिला प्रशासन ने आज यानी 31 जुलाई 2026 को देहरादू, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर समेत कई जिलों के स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Delhi School Closed Today Or Not: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं

हाल के दिनों में दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश और जलभराव देखा गया है, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में ट्रैफिक और लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही पर असर पड़ा है। हालांकि आईमडी के ताजा अनुमान के मुताबिक, 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश वाले इलाकों में दिल्ली शामिल नहीं है। ऐसे में यहां स्कूल अपने निर्धारित समय के साथ संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

UP School Closed Today Or Not: क्या आज बंद रहेंगे यूपी के स्कूल

बता दें आज यानी 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों के स्कूल अपने निर्धारित समय से संचालित किए जाएंगे। यहां किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है।

Sultanpur School Closed Today: सुलतानपुर में आज बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रेदश के सुलतानपुर में भी लगातार बारिश का कहर जारी है। इसके चलते जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आज यानी 31 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यहां आज कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पूर्व से चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का संचालन यथावत निर्धारित समयानुसार चलेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article