एजुकेशन

NEET PG Answer Key 2026: कब आ सकती है नीट पीजी परीक्षा की आंसर की, nbe.edu.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज इस सप्ताह के अंत तक प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

NEET PG Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे नीट पीजी की आंसर की

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 73 हजार 96 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसमें 2 लाख 65 हजार 980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। करीब 2 लाख 63 हजार 535 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी (NEET PG Answer Key 2026) हो सकी। वहीं अब अभ्यर्थी अपनी आंसर की को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने अभी आंसर की को लेकर किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in

पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी।

NEET PG Answer Key: कब हुई थी नीट पीजी की परीक्षा

बता दें नीट पीजी परीक्षा देशभर में 30 अगस्त को आयोजित की गई। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में निर्धारित थी। एग्जाम देश भर के लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी होने वाली है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

  • सबसे पहले nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET PG Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NEET PG Result 2026 Date: कब आएगा नीट पीजी का रिजल्ट

NEET PG 2026 का परिणाम 30 सितंबर, 2026 को घोषित किया जाएगा। पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख भी उसी दिन जारी की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article