एजुकेशन

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और तकनीशियन समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

MPESB Recruitment 2026, Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत कई पदों पर भर्तीव निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एमपीईएसबी ग्रुप 3 के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और तकनीशियन समेत कई पदों पर वैकेंसी

MPESB Recruitment 2026, Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Recruitment 2026) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, तकनीशियन और अन्य समकक्ष के 1700 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 29 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीक 12 सितंबर 2026 है। यहां आप एमपीईएसबी ग्रुप 3 के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 29 अगस्त 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 12 सितंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 12 सितंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2026
  • परीक्षा शुरू होने की तिथि: 07 अक्टूबर 2026 से

MPESB Recruitment 2026 Qualification, Age Limit

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के ग्रुप 3 के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि) में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बी.ई./बी.टेक की डिग्री होना जरूरी है। वहीं कुछ पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई या संबंधित विषयों में डिग्री मांगी गई है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

MPESB Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPESB Group-03 Combined Recruitment Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

MPESB Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा SC / ST / OBC / PwD वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है।

MPESB Sub Engineer, Draftsman Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

एमपीईएसबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के अंकों के आधार पर किया जाएगा। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article