साउथ मूवीज

Samantha Ruth Prabhu के बच्चे का नाम होगा 'Samraj'? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई पिक्स शेयर कीं। इस पिक्स को देखने के बाद एक यूजर ने सामंथा और राज के बच्चे का नाम का सुझाव दिया है।

Image

ये हो सकता है सामंथा और राज के बच्चे का नाम? (Pic Credit: Instagram)

साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैन्स के बीच लाइफ से जुड़े शानदार पलों को साझा कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें देखकर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। फोटोज को देखने के बाद एक फैन ने उनके होने वाले बच्चे के नाम को लेकर ऐसा सुझाव दिया, जिस पर सामंथा का मजेदार रिएक्शन चर्चा में आ गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Toxic' के बाद कियारा आडवाणी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'Ki & Ka 2' में हुई धमाकेदार एंट्री!)

फैन ने सुझाया सामंथा और राज के नाम का कॉम्बिनेशन

सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर कई पिक्स शेयर की, जिनमें एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इन पिक्स में एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दिया। पिक्स को फैन्स लगातार लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन एक यूजर के कमेंट ने सामंथा का ध्यान खींच लिया। एक फैन ने सामंथा और उनके पति फिल्ममेकर राज निदिमोरु के नाम को मिलाकर उनके होने वाले बच्चे के नाम का सुझाव दिया। फैन ने लड़की के लिए 'समायरा (Samaira)' और लड़के के लिए 'समराज (Samaraj)' नाम सुझाया। फैन ने इसे 'Sam' और 'Raj' का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताया।

Fans Comments on Samantha Ruth Prabhu's Post

Fans Comments on Samantha Ruth Prabhu's Post

'समराज' नाम पर सामंथा का मजेदार जवाब

फैन्स द्वारा बच्चे के नाम का सुझाव देने पर सामंथा ने भी मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने 'समराज' नाम पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए लिखा, 'कुछ ज्यादा ही घमंड है हमें, है ना?' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर की। एक्ट्रेस का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box office Day: 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Yash की फिल्म, देखें आंकड़े)

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा

अपने लेटेस्ट पोस्ट में सामंथा ने एक मिरर सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मैं स्किन और बाल रखना चाहूंगी, प्लीज।' उनके इस कैप्शन ने भी फैंस का ध्यान खींचा। सामंथा प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस का भी ख्याल रख रही हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि अब उनका वर्कआउट पहले से थोड़ा अलग है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब उनका फोकस खुद को ज्यादा पुश करने के बजाय अपने शरीर की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने पर है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article