एजुकेशन

CAT 2026: IIM इंदौर ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

IIM Indore ने CAT 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जानें फीस और परीक्षा तिथि के बारे में

Image

CAT 2026: IIM इंदौर ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख

CAT 2026 Registration Last Date Extended: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। IIM Indore ने CAT 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है। जो लोग CAT 2026 Registration से चूक गए थे, वे अब 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर पूरी करनी होगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तारीख के बाद आवेदन की समय सीमा आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

बता दें, पहले CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 16 सितंबर को शाम 5 बजे तक तय थी। समय सीमा बढ़ने से उन उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने का एक और मौका मिल गया है, जो किसी कारण से अब तक फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे।

CAT 2026 Exam Date

इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय उम्मीदवारों को जल्द से जल्द फॉर्म भर लेना चाहिए।

IIM Indore की ओर से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार की सुविधा भी थोड़े समय के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। इस दौरान शिक्षा संबंधी जानकारी, संपर्क विवरण और परीक्षा शहर की पसंद जैसी कुछ जानकारियों में बदलाव का मौका मिल सकता है।

CAT 2026 Registration कैसे करें?

सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं और CAT 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, देश और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे जाएंगे।

लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

CAT 2026 Registration Fees

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,700 रुपये है। वहीं SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 1,350 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article