एजुकेशन

​ISRO Recruitment 2026: इसरो में 10वीं पास के लिए नौकरी, जानें चयन प्रक्रिया और फीस

ISRO में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 'टेक्निकल असिस्टेंट' के 5 पद, 'टेक्नीशियन' के 13 पद, 'कुक' का 1 पद और 'फायरमैन' के 3 पद के लिए आवेदन कर सकता है।

Image

इसरो में 10वीं पास के लिए नौकरी (Image - ChatGPT)

ISRO Recruitment 2026 Notification: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती का मौका है। इसरो ने हाल ही में विज्ञप्ति जारी की है, जिसके तहत इच्छुक उम्मीदवार टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा पद के अनुसार अलग है। इसलिए आवेदन से पहले डिटेल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसका लिंक इस खबर में दिया गया है।

इस भर्ती में 'टेक्निकल असिस्टेंट' के 5 पद, 'टेक्नीशियन' के 13 पद, 'कुक' का 1 पद और 'फायरमैन' के 3 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 22 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

ISRO Vacancy 2026 Notification

  • 'टेक्निकल असिस्टेंट' के लिए फर्स्ट क्लास में डिप्लोमा मांगा है।
  • 'टेक्नीशियन' के लिए 10वीं पास और ITI मांगा है।
  • 'कुक' के लिए 10वीं पास के साथ 5 साल का अनुभव भी मांगा है।
  • 'फायरमैन' के लिए 10वीं पास के साथ शारीरिक फिटनेस भी देखी जाएगी।

कैसे होगा चयन

इन सभी पदों पर लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसमें पास उम्मीदवारों को Skill Test के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों का प्रदर्शन GO/NO-GO आधार पर देखा जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार ने Skill Test भी पास किया हो।

Fireman पद के लिए लिखित परीक्षा और Skill Test के बाद मेडिकल जांच भी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) में शामिल होना होगा। PET दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सफल उम्मीदवार दूसरे चरण में जाएंगे और Stage 2 में सफल अभ्यर्थियों को Detailed Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी पर एक नजर

  • 'टेक्निकल असिस्टेंट' के लिए 44,900/- 1,42,400 रुपये
  • 'टेक्नीशियन' के लिए 21,700/- 69,100 रुपये
  • 'कुक' और 'फायरमैन' के लिए 19,900/- 63,200 रुपये

OMR मोड में होगी लिखित परीक्षा, जानें शुल्‍क

लिखित परीक्षा ऑफलाइन होगी, जानकारी के अनुसार, Tirunelveli और Chennai में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी पसंद का शहर चुनना होगा। आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से SBI e-Payment Gateway के जरिए जमा की जा सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article