एजुकेशन

CAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो कल 5 अक्टूबर से होगा एक्टिव, iimcat.ac.in पर करें सुधार के लिए अप्लाई

CAT 2026 Application Correction Window: आईआईएम इंदौर कल यानी 5 अक्टूबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 परीक्षा फॉर्म में करेक्शन के लिए लिंक एक्टिव करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

Image

CAT 2026 Correction Window: सीएटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए कल से करें अप्लाई

CAT 2026 Application Correction Window: सीएटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर कल यानी 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन करेगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है तो वो ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर करेक्शन करवा सकते हैं।

बता दें सीएटी 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए 3 अगस्त को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं बाद में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 अगस्त 2026 तक कर दी गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

ऐसे करें CAT 2026 फॉर्म में करेक्शन के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं।
  • अब Registered Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना CAT 2026 यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • उम्मीदवार डैशबोर्ड पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म खोलें।
  • अब Edit Application Form के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां फोटो, हस्ताक्षर या एग्जाम सिटी की पसंद में जहां सुधार की अनुमति है, वहां जरूरी बदलाव करें।
  • किए गए सभी बदलावों को ध्यान से जांच लें।
  • Declaration को स्वीकार करें और संशोधित आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

CAT Exam Date 2026: कब होगी CAT 2026 परीक्षा

बता दें कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरे सेशन का एग्जाम दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित होगी।

CAT 2026 Admit Card: कब आएगा CAT 2026 का एडमिट कार्ड

सीएटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप इससे पहले जारी की जा सकती है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article