देश की सेवा करने और सेना की वर्दी पहनने का सपना भारत के लाखों युवाओं की आंखों में चमक रहा है। जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है, तो हमारे सामने भारतीय सेना (Army), वायुसेना (Air Force) और नौसेना (Navy) का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पास इन तीनों के अलावा भी एक बल है, जो बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह बल आंतरिक सुराक्षा और सीमाओं की रक्षा दोनों के लिए मुस्तैद रहता है। इस बल का नाम है सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस है, जिसे शॉर्ट में CAPF कहा जाता है। आज भी भारत में अधिकांश ऐसे लोग होंगे, जिन्होंने इस फोर्स का नाम भी नहीं सुना होगा।
अगर आप भी देश के इन गौरवशाली सुरक्षाबलों में एक 'गजेटेड ऑफिसर' (Gazetted Officer) यानी असिस्टेंट कमांडेंट बनना चाहते हैं, तो आपको CAPF परीक्षा के बारे में जरूर जानना चाहिए। इतना ही नहीं इस परीक्षा के साथ आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि CAPF में कौन से 7 सुरक्षा संगठन शामिल हैं। आइए आपको आज विस्तार में इसके बारे में बताएं।
क्या है CAPF एग्जाम? (What is CAPF)
CAPF का पूरा नाम 'सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस' (Central Armed Police Forces) यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। यह बल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। इस बल में 'असिस्टेंट कमांडेंट' (Assistant Commandant - Group A) के पदों पर सीधी भर्ती की जाती है। बता दें कि हर साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसे 'CAPF (AC) Exam' कहा जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या होता है काउंसलिंग प्रोसेस में ' Freeze' और 'Float' का मतलब? चॉइस फिलिंग के दौरान फैसला लेने में होगी आसानी
कौन हो सकता है CAPF परीक्षा में शामिल?
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपको बता दें कि ग्रेजुएट उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद यूपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 होते हैं। इन दोनों परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाता है और अंत में इंटरव्यू होता है। इन सभी राउंड को पास करने वाले उम्मीदवार का भर्ती के लिए चयन होता है।
CAPF में शामिल 7 सुरक्षा संगठन कौन से हैं?
CAPF कोई एक अकेला बल नहीं है, बल्कि यह सात अलग-अलग सुरक्षा बलों का एक समूह है। इन सातों बलों का काम और जिम्मेदारी भी अलग-अलग होती है। यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली CAPF परीक्षा में इन सभी सुरक्षा बलों के लिए भर्ती होती है।
| सीमा सुरक्षा बल | BSF |
| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल | CRPF |
| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल | CISF |
| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस | ITBP |
| सशस्त्र सीमा बल | SSB |
| राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड | NSG |
| असम राइफल्स | AR |

CAPF एग्जाम (Photo - AI)
सीमा सुरक्षा बल (BSF)
बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेस को 'भारत की रक्षा की पहली दीवार' कहा जाता है। इसका मुख्य काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करना और सीमा पार से होने वाले अपराधों व घुसपैठ को रोकना है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। सीआरपीएफ का मुख्य काम देश के भीतर कानून-व्यवस्था को बनाए रखना, उग्रवाद और नक्सलवाद से निपटना और चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रदान करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -CUET UG Result: सीयूईटी रिजल्ट के बाद नॉर्मलाइजेशन पर फिर उठे सवाल, छात्रों के 40 से 50 नंबर तक घटे
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स यानी सीआईएसएफ का मुख्य जिम्मा देश के महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देना है। देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशन, परमाणु संस्थान, वीआईपी सुरक्षा और अंतरिक्ष केंद्र सीआईएसएफ की तैनाती की जाती है और यह इन स्थानों की सुरक्षा करते हैं।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस मुख्य रूप से भारत और चीन (तिब्बत) की सीमा पर तैनात रहता है। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक, माइनस डिग्री तापमान और हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों के बीच देश की रक्षा करने की जिम्मेदारी आईटीबीपी को दिया गया है।
सशस्त्र सीमा बल (SSB)
सशस्त्र सीमा बल का मुख्य काम भारत-नेपाल और भारत-भूटान की खुली सीमाओं की सुरक्षा करना है। इन सीमाओं पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और तस्करी को रोकना इनका मुख्य उद्देश्य है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड आमतौर पर 'ब्लैक कैट कमांडो' के नाम से जाने जाते है। यह देश का एक विशेष आतंकवाद-रोधी (Anti-Terrorist) बल है। देश में किसी भी बड़े आतंकवादी हमले या हाईजैक जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एनएसजी कमांडो को बुलाया जाता है।
असम राइफल्स (AR)
असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल (Paramilitary Force) है। इसे बल को 'पूर्वोत्तर का प्रहरी' भी कहा जाता है। इसका मुख्य काम भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा करना और पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देना है।
परीक्षा पास कर मिलता है इन 7 बलों में अधिकारी बनने का मौका
देश की सेवा के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि CAPF एग्जाम पास करके ऊपर दिए गए इन 7 बलों में से किसी में भी अधिकारी बनना बेहद सम्मान की बात है। इनमें नौकरी करने से न केवल आपको एक बेहतरीन करियर, अच्छी सैलरी और सुविधाएं मिलती है, बल्कि देश सेवा का एक सबसे प्रतिष्ठित मंच भी मिलता है। अगर आप भी इन सुरक्षा संगठनों में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली CAPF परीक्षा से बेहतर विकल्प नहीं है।
