एजुकेशन

ICAI CA Final Nov 2026: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए री-ओपन हुई एप्लीकेशन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

ICAI CA Final Nov 2026: ICAI ने CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो एक बार फिर खोल दी है। उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक ICAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Image

ICAI CA Final Nov 2026 Apply New Date

ICAI CA Final Nov 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए (CA) फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो एक बार फिर खोल दी है। जो अभ्यर्थी पहले निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म जमा करने से चूक गए थे, उन्हें आयोग ने एक अंतिम अवसर दिया गया है। पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक ICAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक संचालित की गई थी, जिसके बाद 22 जुलाई तक लेट फीस के साथ आवेदन का मौका दिया गया था। अब दोबारा से इस विंडो को शुरू किया गया है। छात्र इस बार अंतिम तारीख तक का इंतजार ना करें, और तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लें।

CA Final November 2026 Exam Dates

ICAI द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार सीए फाइनल की दोनों ग्रुप्स की परीक्षाएं नवंबर महीने में आयोजित की जाएंगी:

  • ग्रुप 1 की परीक्षाएं: 2, 4 और 6 नवंबर 2026
  • ग्रुप 2 की परीक्षाएं: 9, 11 और 13 नवंबर 2026

CA Final November 2026 Registration Step by Step

अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले ICAI के ऑफिशियल सेल्फ सर्विस पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
  • अपनी यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर उपलब्ध "CA Final November 2026 Exam Application" लिंक का चयन करें।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  • आगे के लिए सफलतापूर्वक जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रिसिप्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और विवरण

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने पास निम्नलिखित मुख्य जानकारियां और दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • ICAI रजिस्ट्रेशन नंबर (CRN/NRO/WRO/SRO आदि)
  • एक्टिव लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  • फोटो पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड डिटेल्स

ये भी पढ़ें

लॉगिन करने के बाद सबसे पहले अपने प्रोफाइल पर दिख रही फोटो और सिग्नेचर को ध्यान से देखें। यदि आपका फोटो पुराना, धुंधला या निर्धारित पिक्सल/साइज के अनुसार नहीं है, तो तुरंत नया फोटो अपलोड करें। स्पष्ट फोटो न होने पर एडमिट कार्ड होल्ड पर रखा जा सकता है। अंतिम दिन पोर्टल पर भारी सर्वर ट्रैफिक के कारण फीस कटने के बाद भी स्टेटस 'Pending' या 'Failed' दिखा सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं और डैशबोर्ड में 'Check Payment Status' पर क्लिक करें। जब तक कंफर्मेशन पेज डाउनलोड न हो जाए, तब तक आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण न मानें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article