Haryana DELED Admit Card 2026: हरियाणा डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH)ने अक्टूबर 2026 सेशन की डीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक डीएलएड की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 सितंबर 2026 को जारी होगा। प्रवेश पत्र संबंधित शिक्षण संस्थान की ई-मेल आईडी पर उपलब्ध होंगे। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के लिए अपनी संस्था से संपर्क करना होगा।
1 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
बोर्ड के अनुसार, डीएलएड की अलग अलग श्रेणियों की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। इसमें प्रवेश वर्ष 2023-25 के प्रथम और द्वितीय वर्ष के री-अपीयर विद्यार्थी, प्रवेश वर्ष 2024-26 के प्रथम वर्ष के री-अपीयर और द्वितीय वर्ष के नियमित विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रवेश वर्ष 2025-27 के प्रथम वर्ष के नियमित तथा प्रवेश वर्ष 2021-23 और 2022-24 के प्रथम और द्वितीय वर्ष के मर्सी चांस विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे।
आधार कार्ड या फोटो आईडी में दर्ज जानकारी अपडेट करें
बता दें सभी छात्र-अध्यापकों को अपने आधार कार्ड या फोटो आईडी में दर्ज जानकारी को अपडेट करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जरूरी जानकारी अपडेट नहीं होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
केवल पात्र उम्मीदवारों को मिलेंगे रोल नंबर
डीएलएड शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और मुखिया की जिम्मेदारी होगी कि केवल पात्र विद्यार्थियों के ही रोल नंबर जारी किए जाएं। जो विद्यार्थी निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा देने के योग्य नहीं हैं, उनके रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों की जानकारी परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड कार्यालय को देनी होगी।
D.El.Ed Exam October-2026: Check Here
एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे डीएलएड परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
