एजुकेशन

IBPS आरआरबी के 13000 से ज्यादा पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2026, 07:27 PM IST

IBPS RRB Recruitment 2026 Registration Last Date: इंस्टूट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन के रीजनल रूरल बैंक भर्ती 2026 के लिए कल यानी 21 सितंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी के 13000 से ज्यादा पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

IBPS RRB Recruitment 2026 Registration Last Date: यदि आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (IBPS RRB Recruitment 2026) खबर है। इंस्टूट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) के रीजनल रूरल बैंक भर्ती 2026 (RRB) के लिए कल यानी 21 सितंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तर अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ऑफिस असिस्टेंट, अधिकारी स्केल 1, ऑफिसर्स स्केल 2 और ऑफिसर्स स्केल 3 के कुल 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS RRB Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • ऑफिस असिस्टेंट - 8183
  • अधिकारी स्केल 1 - 4256
  • ऑफिसर्स स्केल 2 - 1047
  • ऑफिसर्स स्केल 3 - 220

IBPS RRB Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आईबीपीएस के इन पदों पर पदानुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 40 साल, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलेगी। यहां उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।

IBPS RRB Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक : 175 रुपए

IBPS RRB Office Assistant Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

आईबीपीएस के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन पांच चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। फिर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल एग्जाम के लिए बुला लिया जाएगा।

IBPS RRB Recruitment 2026 Salary: सैलरी

  1. ऑफिसर स्केल-1 : 60,000 - 61,000 रुपए प्रतिमाह
  2. ऑफिसर स्केल : 75,000 - 77,000 रुपए प्रतिमाह
  3. ऑफिसर स्केल : 80,000 - 90,000 रुपए प्रतिमाह
  4. ऑफिस असिस्टेंट : 35,000 - 37,000 रुपए प्रतिमाह

आईबीपीएस आरआरबी के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Article