BPSC TRE 3 Recruitment: शिक्षा विभाग ने TRE-3 भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने आदेश दिया है कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यानी NIOS से 18 महीने का D.El.Ed करने वाले और इसी योग्यता पर नियुक्त हुए शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाए। सभी DEO को भेजा गया पत्रप्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि ऐसे शिक्षकों की पहचान कर नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें। कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजना भी जरूरी होगा।
क्यों मान्य नहीं है NIOS का 18 माह का D.El.Ed
शिक्षा विभाग ने विज्ञापन संख्या 22/2024 की कंडिका-2बी4 और 7 दिसंबर 2023 के विभागीय आदेश का हवाला दिया है। इन दोनों में साफ है कि NIOS का 18 महीने का D.El.Ed कोर्स शिक्षक नियुक्ति के लिए वैध योग्यता नहीं मानी जाएगी। इसलिए इस प्रमाणपत्र के आधार पर हुई नियुक्तियां नियमों के खिलाफ हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: दर्द की स्याही से लिखी सफलता की कहानी, बेटे के निधन के बाद खाई डॉक्टर बनने की कसम, अमेरिका से हासिल की MD की डिग्री
आगे क्या होगी प्रक्रिया
जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश है कि वे सेवा समाप्ति की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत ही पूरी करें। बिना प्रक्रिया के सीधे हटाने पर कानूनी अड़चन आ सकती है, इसलिए हर स्तर पर दस्तावेजी कार्रवाई जरूरी है। विभाग ने यह भी कहा है कि शिक्षक पद के लिए सिर्फ मान्यता प्राप्त संस्थानों से तय अवधि का D.El.Ed या B.Ed ही मान्य होगा।
इस आदेश का सीधा असर TRE-3 में नियुक्त उन शिक्षकों पर पड़ेगा जिन्होंने NIOS से 18 महीने का D.El.Ed करके नौकरी हासिल की थी। विभाग का कहना है कि योग्यता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करना अनिवार्य है ताकि भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
