क्रिकेट

धोनी के गुरुमंत्र से जीता वेस्टइंडीज, मैच के बाद खुद कप्तान होप ने खोला राज

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने मैच के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मैच के बाद एमएस धोनी का नाम लिया। मैच के बाद होप ने बताया कि कैसे एमएस धोनी की सीख ने उन्हें ऐसी पारी खेलने में मदद की। होप ने कहा 'इस बारे में मेरी एमएस धोनी से बहुत अच्छी बातचीत हुई थी।

Image

शे होप (साभार-x)

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप की सबसे बड़ी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 352 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत के साथ 3 मैच की सीरीज को फिनिश किया। भारत ने यह मुकाला 2-1 से जीत लिया। होप 162 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से यह सबसे बड़ी पारी है। वेस्टइंडीज ने 10 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद होप ने बताया कि कैसे एमएस धोनी की सीख ने उन्हें ऐसी पारी खेलने में मदद की। होप ने कहा 'इस बारे में मेरी एमएस धोनी से बहुत अच्छी बातचीत हुई थी और उन्होंने मुझे बताया था कि हमेशा अपने पास जितना सोचते हो उससे ज्यादा समय होता है। इसलिए मैंने मैच के रिजल्ट पर ज्यादा ध्यान न देने की कोशिश की। मैंने प्रोसेस पर ध्यान दिया, खेल को जितना हो सके समझने की कोशिश की और आखिरी ओवरों में चौके लगाने के तरीके ढूंढे।

भारत में गलती नहीं कर सकते

होप यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा 'हम जानते हैं कि भारत बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा मददगार है। यहां गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए गेंदबाज़ी के लिहाज़ से हमने बहुत कुछ सीखा। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी इसे अपनाएंगे और उम्मीद है कि हम आगे चलकर गेंदबाज़ी में और बेहतर हो सकेंगे। आगामी टी20 सीरीज को लेकर उन्होंने कहा 'मेरे पास दो दिन हैं चीज़ों को सुधारने के लिए, तो उम्मीद है कि मैं मैच के लिए तैयार हूं।

होप ने जड़ा 21वां वनडे शतक

होप ने अपने वनडे करियर का 21वां वनडे शतक लगाया। अब इस फॉर्मेट में उनसे आगे केवल क्रिस गेल हैं। होप के अलावा आमिर जांगू ने 67 और कीमो पॉल ने 44 रन की पारी खेली। इस सीरीज में कुल 10 शतक लगे। 3 मैच की सीरीज में यह सर्वाधिक है। इससे पहले लोकेश राहुल ने नाबाद 129 रन की आक्रामक पारी खेली , रोहित शर्मा (92) तथा ऋतुराज गायकवाड़ (57) की अर्धशतकीय पारियों के बूते भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article