शहर

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान की तैयारी, SING फोरम 2026 में सीएम साय की भागीदारी

फोरम के दौरान मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश अवसरों, राज्य की विकास संभावनाओं और सरकार की औद्योगिक नीतियों की जानकारी निवेशकों के साथ साझा करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में विदेशी और अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Image

SING फोरम 2026 में सीएम साय की भागीदारी।

छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने और राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री साय यहां आयोजित होने वाले SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य को वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने अपनी आर्थिक और औद्योगिक संभावनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

निवेशकों के सामने रखी जाएंगी राज्य की संभावनाएं

फोरम के दौरान मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश अवसरों, राज्य की विकास संभावनाओं और सरकार की औद्योगिक नीतियों की जानकारी निवेशकों के साथ साझा करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में विदेशी और अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर बातचीत होगी। राज्य सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने पर है। सरकार के मुताबिक इसके लिए नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी ढांचे और कुशल मानव संसाधन को निवेशकों के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा।

नई औद्योगिक नीति पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, मजबूत होती अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन के साथ कई उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन क्षमताओं का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल करना है। इसके लिए वैश्विक निवेशकों के साथ सीधे संवाद और राज्य की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत करने पर जोर दिया जा रहा है।

वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ को पेश करने का मौका

SING फोरम 2026 में मुख्यमंत्री की भागीदारी को राज्य के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक पहुंच बनाने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। फोरम के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी आर्थिक क्षमता, औद्योगिक आधार और भविष्य की विकास संभावनाओं को वैश्विक कारोबारी समुदाय के सामने रख सकेगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article