एजुकेशन

MP NEET UG 2026: मोप-अप राउंड की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

MP NEET UG 2026 Merit List: मध्य प्रदेश में MBBS और BDS में एडमिशन के लिए NEET UG 2026 काउंसलिंग के मोप-अप राउंड की रिवाइज्ड स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

Image

MP NEET UG 2026: मोप-अप राउंड की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी

MP NEET UG 2026 Merit List OUT: मध्य प्रदेश में MBBS और BDS में एडमिशन के लिए NEET UG 2026 काउंसलिंग के मोप-अप राउंड की रिवाइज्ड स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), मध्य प्रदेश ने आज 3 अक्टूबर 2026 को मेरिट लिस्ट के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची और कॉलेज व कोर्स के हिसाब से खाली सीटों की जानकारी भी जारी की है। मेरिट लिस्ट और सीटों की जानकारी DME के काउंसलिंग पोर्टल dme.mponline.gov.in पर देखी जा सकती है। मोप-अप राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब सबसे जरूरी काम नई चॉइस भरना है।

जिन उम्मीदवारों का नाम रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट में है, उन्हें 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी नई चॉइस भरकर लॉक करनी होगी। इस राउंड में पहले की काउंसलिंग में भरी गई चॉइस मान्य नहीं रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को दोबारा अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे।

चॉइस भरने से पहले उम्मीदवारों को जारी की गई खाली सीटों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। इसमें अलग-अलग कॉलेज और MBBS-BDS सीटों की जानकारी दी गई है। अपनी कैटेगरी के हिसाब से उपलब्ध सीटों को देखकर ही कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता तय करना बेहतर रहेगा।

ऐसे डाउनलोड करें रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट

  • मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद “DME MP State Combined UG Counseling 2026” सेक्शन खोलें।
  • यहां “Revised State Merit List – Mop-Up Round 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF खुलने के बाद Ctrl+F दबाकर अपना नाम, रोल नंबर या रैंक खोज सकते हैं।
  • इसके बाद PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

चॉइस लॉक होने के बाद DME मध्य प्रदेश मोप-अप राउंड के तहत सीटों का आवंटन करेगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाना है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article