Bihar Deled Registration 2025: आज से शुरू हुआ बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन
Bihar Deled Registration 2025 Begins: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज यानी 29 नवंबर, 2025 से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है। बता दें बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 के आधार पर 2025-27 सत्र के लिए सरकारी और निजी संस्थानों में करीब 30,800 सीटें आवंटित की जाएंगी।
बिहार डीएलएड एडमिशन नोटिफिकेशन के अनुसार, पहली सिलेक्शन लिस्ट 11 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद सीट अलॉटमेंट के कई राउंड होंगे। NCTE से अप्रूव्ड सरकारी और प्राइवेट टीचर-ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में लगभग 30,800 सीटें भरी जाएंगी।
अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवार कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास पास होने चाहिए। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति ( ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को यहां 5 पर्सेंट की छूट दी गई है।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।