एजुकेशन

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड टॉपर्स पर होगी धन की वर्षा, पिछले साल की तुलना में टॉप करने वालों को मिलेगा दोगुना पैसा

Bihar Board 12th Result 2025 Topper Prize Money: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 रिजल्ट की घोषणा आज interresult2025.com व interbiharboard.com पर कर दी गई। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो जानें इस बार प्राइज मनी को लेकर क्या है अपडेट

Image

bihar board 12th result

Bihar Board 12th Result 2025 Topper Prize Money: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB ने आज 25 मार्च को 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसी के साथ एक बार फिर बीएसईबी ने सबसे तेज रिजल्ट जारी करने का खिताब अपने नाम किया। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में 12.9 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। Bihar Board 12th Result 2025 आधिकारिक तौर पर केवल इन दो वेबसाइट पर जारी किया गया - interresult2025.com और interbiharboard.com

अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो जानें इस बार प्राइज मनी को लेकर क्या है अपडेट

बोर्ड टॉपर्स के लिए सरकार ने बढ़ाई इनाम राशि

बिहार बोर्ड टॉपर्स के लिए सरकार ने एक खुशखबरी भी दी है। बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाली इनाम की राशि को इस साल से दोगुना कर दिया गया है। आइए जानते हैं टॉपर्स को कितने रुपए दिए जाएंगे?

Bihar Board 12th Result 2025 1st Topper- बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले (पहला स्थान पाने वाले) स्टूडेंट को पहले 1 लाख रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी जाती थी। जिसे इस बार बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है।

Bihar Board 12th Result 2025 2nd Topper- बिहार बोर्ड में दूसरा स्थान पाने वाले स्टूडेंट को पहले 75,000 रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी जाती थी। जिसे इस बार बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दिया गया है।

Bihar Board 12th Result 2025 3rd 4th 5thTopper- तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार और चौथे एवं पांचवें स्थान पर आने वाले को 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा हुई है। वहीं, लैपटॉप और मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा

Bihar Board 12th Result कैसे चेक करें? - How to check Bihar Board 12th Result?

सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। इन वेबसाइट पर जाकर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना है। इस तरह आप अपना Bihar Board 12th Result देख सकते हैं। इसके अलावा इस रिजल्ट को आप भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article