एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024: हो गया कन्फर्म! इन वेबसाइट्स पर आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे पाएं मार्कशीट

Bihar Board 12th Result 2024 Date and Time: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड की तरफ से इस साल 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं। बिहार में 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। इस रिजल्ट का इंतजार 13 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 12th Result 2024 Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी होगा।

बिहार बोर्ड की तरफ से इस साल 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में तीनों स्ट्रीम- कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस मिलाकर कुल 13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट की घोषणा नीचे बताए गए वेबसाइट्स पर होगी।

Bihar Board 12th Result इन वेबसाइट्स पर जारी होगा

- biharboardonline.bihar.gov.in

- secondary.biharboardonline.com

- results.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की तारीख बीएसईबी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @officialbseb पर घोषित होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद BSEB Bihar Board 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें।

स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 21 मार्च को की गई थी। जिसमें तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) का पास प्रतिशत 83.70 % था। पिछले साल बिहार कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम से खगड़िया की आयुषी नंदन, कॉमर्स स्ट्रीम से सौम्या शर्मा और आर्ट्स स्ट्रीम से मोहद्देसा (Mohaddesa) ने पहला स्थान हासिल करते हुए राज्य में टॉप किया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article