Bihar Board 12th Commerce Result 2024 (बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2024): बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट कुछ ही दिनों जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड की तरफ से टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट की घोषणा होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर और रोल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक आयोजित की गईं थीं। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। रिजल्ट की घोषणा होली से पहले हो सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट देख सकेंगे।
Bihar Board 12th Commerce Result ऐसे चेक करें
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद BSEB Bihar Board 12th Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें।
स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
BSEB 12th Result: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?
बिहार बोर्ड की ओर से सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही सभी स्ट्रीम के साथ ही कॉमर्स का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 83.7 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। वहीं 12वीं कॉमर्स में 93.95 फीसदी छात्र- छात्राएं पास हुए थे। इसमें लड़कियों ने टॉप किया था। टॉप 5 में 4 लड़कियां ही थीं।
बिहार बोर्ड में पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में सौम्या शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इनके अलावा 3 और लड़कियों ने टॉप 5 में शामिल थीं। कॉमर्स स्ट्रीम के टॉप 5 स्टूडेंट्स सौम्या शर्मा, रजनीश कुमार पाठक, भूमि कुमारी, तनुजा सिंह, कोमल कुमारी थे।
पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 30475 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन, 12975 सेंकड डिवीजन और 2730 थर्ड डिवीजन में पास हुए थे। वहीं, औरंगाबाद जिले के एक किसान की बेटी सौम्या शर्मा ने इंटर कॉमर्स में स्टेट टॉपर थीं।
