Bihar Board 12th Science Result 2024: कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट? लाखों छात्र इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, लेकिन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अभी तक रिजल्ट डेट व टाइम पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। रिजल्ट्स से जुड़े अपडेट्स को biharboardonline.bihar.gov.in theboardresults.in biharboard.ac.in bsebssresult.com onlinebseb.in पर से देखा सकेगा। बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 से 12 फरवरी 2024 के बीच किया था। छात्र यहां से देखें कि बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2024 को कब कहां व कैसे देखा जा सकता है।
खबर है, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) होली से पहले कक्षा 12 बोर्ड के नतीजे घोषित कर सकता है, यदि ऐसा होता है तो सबसे पहले यहां से जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी। टाइमस नाउ नवभारत डिजिटल लगातार Bihar Board 12th Science Result 2024 Release Date पर अपडेट बनाए हुए हैं। एक बार BSEB Inter Science Result 2024 की घोषणा हो जाए, फिर रिजल्ट लिंक को तुरंत से आप timesnowhindi.com/education से भी देख पाएंगे।
Bihar Board 12th Result 2024 Check Kaise Kare - बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे देखें
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- हालांकि परिणाम results.biharboardonline.com पर भी जारी किए जा सकते हैं।
- यहां 'बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक' पर क्लिक करें।
- अब स्ट्रीम का चुनाव करें।
- क्रेडिंशियल भरें
- BSEB Inter Science Result 2024 Download करें।
बिहार बोर्ड साइंस रिजल्ट 2024 की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो बिहार बोर्ड साइंस रिजल्ट 2024 की घोषणा 23 मार्च को की जा सकती है, जबकि रिजल्ट डेट की जानकारी 22 मार्च तक आ सकती है।
इस साल, तीनों स्ट्रीम के लिए लगभग 13 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुल उम्मीदवारों में से 6,77,921 छात्र और 6,21,431 छात्राएं थीं।
