एजुकेशन

​Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं में बेटियों ने मारी बाजी, बीते साल से इतने फीसदी ज्यादा रहा रिजल्ट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 23, 2024, 02:45 PM IST

Bihar Board 12th Result 2024 Declared on biharboardonline.bihar.gov.in check Compare with Last year: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2024) घोषित कर दिया है। इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के लिए इस साल कुल 13,04,352 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से छात्रों की संख्या 6,77,921 है और छात्राओं की संख्या 6,26,431 है।

Image

Bihar Board 12th Result 2024 Declared

Bihar Board 12th Result 2024 out on Official Website biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2024) घोषित कर दिया है। छात्र बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया गया। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2024 रिजल्ट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के लिए एक साथ आया है। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के लिए इस साल कुल 13,04,352 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से छात्रों की संख्या 6,77,921 है और छात्राओं की संख्या 6,26,431 है। इंटर वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2024 के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु पूरे बिहार राज्य मे कुल1,522 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे।

Bihar Board 12th Result 2024: बेटियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। बीते वर्ष यानी 2023 में तीनों संकायों में टॉपर बेटियां थीं। 2023 में साइंस टॉपर आयुषि नंदन, कॉमर्स टॉपर सौम्‍या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक और आर्ट्स टॉपर छात्रा मोहद्दिसा बनी थीं। इस बार की बात करें तो साइंस में सीवान के मृत्युंजर कुमार 481 (96.2), कला में छात्र तुषार कुमार, 482 (96.4) और आर्ट्स में छात्रा सुश्रि प्रिया कुमारी , 478 (95.6) ने टॉप किया है। पासिंग की बात करें तो छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा है। इस बार तीनों संकायों को मिलाकर छात्राओं का पास पर्सेंटेज 88.84 फीसदी है और छात्रों का 85.69 है।

Bihar Board 12th Result 2024: बीते साल के मुकाबले रिजल्ट

साल 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 13,04,586 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनमें से 10,91,948 को पास घोषित किया गया है। 2023 में कुल पास प्रतिशत 83.7% दर्ज किया गया था। इस बार तीनों संकायों में 12,81,684 में से 11,24,440 पास हुए जोकि 87.21 प्रतिशत है।

Bihar Board 12th Result 2024: पासिंग मार्क्स

बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशित अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई में होगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article