Bihar Board 10th Datesheet Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साल 2026 के लिए 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी (Bihar Board exam Date 2026) कर दी है। । मैट्रिक की परीक्षाएं अगले साल 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं डेटशीट...How to download Bihar board 10th datesheet
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Bihar Board date sheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही एग्जाम डेटशीट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल (BSEB 10th Exam Schedule)
17 फरवरी
पहली शिफ्ट- मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली)
दूसरी शिफ्ट- मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली)
18 फरवरी
पहली शिफ्ट- 110 गणित
दूसरी शिफ्ट 210 गणित
19 फरवरी
पहली शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषियों के लिए 105- संस्कृत, 105- संस्कृत, 107- अरबी, 108- फारसी व 109- भोजपुरी में से कोई भी एक भाषा व अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106 हिंदी)
दूसरी शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषियों के लिए 205- संस्कृत, 207- अरबी, 208- फारसी व 209- भोजपुरी में से कोई भी एक भाषा व अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206 हिंदी)
20 फरवरी
पहली शिफ्ट- 111 सामाजिक विज्ञान
दूसरी शिफ्ट- 211 सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी
पहली शिफ्ट- 112 विज्ञान
दूसरी शिफ्ट- 212 विज्ञान
23 फरवरी
पहली शिफ्ट- 113 अंग्रेजी
दूसरी शिफ्ट- 213 अंग्रेजी
24 फरवरी
पहली शिफ्ट- वैकल्पिक विषय (अरबी, फारसी, संस्कृत, मैथिली)
दूसरी शिफ्ट- वैकल्पिक विषय
25 फरवरी
पहली शिफ्ट- व्यावसायिक विषय
दूसरी शिफ्ट में कोई भी परीक्षा नहीं रखी गई है।
क्या रहेगी परीक्षा की टायमिंग? Bihar Board 10th class exam timing
डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों में उत्साह बढ़ गया है और वे अब परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बोर्ड के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर के 12:45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से लेकर 5:15 बजे तक होगी।
