एजुकेशन

NEET UG Counselling: राउंड 1 की सीट नहीं रखनी तो ऐसे करें विदड्रॉ, सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नहीं होगा जब्त

MCC ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 में सीट पाने और उसे जॉइन करने वाले कुछ उम्मीदवारों को सीट छोड़ने का मौका दिया है। यह सुविधा उनके लिए है जिन्होंने राउंड 1 में Float विकल्प चुना था।

Image

NEET UG काउंसलिंग 2026

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 में सीट पाने और उसे जॉइन करने वाले कुछ उम्मीदवारों को सीट छोड़ने का मौका दिया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने राउंड 1 में Float विकल्प चुना था। अगर ऐसे उम्मीदवार अब अपनी जॉइन की हुई सीट नहीं रखना चाहते हैं, तो वे तय समय के अंदर ऑनलाइन सीट वापस कर सकते हैं। MCC के अनुसार, यह सुविधा 31 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे से शुरू की गई है। उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक अपनी सीट से रिजाइन या विदड्रॉ कर सकते हैं।

यह सुविधा केवल उन Float उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें NEET UG Counselling के राउंड 1 में सीट मिली थी और उन्होंने उस सीट को स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज में जॉइन भी कर लिया था। अगर अब वे उस सीट पर आगे एडमिशन नहीं लेना चाहते हैं, तो तय समय में सीट छोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सीट छोड़ने के लिए MCC काउंसलिंग अकाउंट में लॉगिन जरूरी

सीट छोड़ने के लिए उम्मीदवारों को अपने MCC काउंसलिंग अकाउंट में लॉगिन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रिजाइन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने के बाद Seat Withdrawal Slip जनरेट करना होगा।

सिर्फ सीट छोड़ने की इच्छा जताने या रिजाइन का अनुरोध करने से प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के साथ Withdrawal Slip भी निकालनी होगी। अगर तय समय के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो रिजाइन को “Null & Void” माना जाएगा।

सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त नहीं होगा

MCC ने साफ किया है कि तय समयसीमा के अंदर पात्र उम्मीदवार द्वारा सीट वापस लेने पर उसकी स्क्यिोरिटीजब्त नहीं की जाएगी। इसलिए जो Float उम्मीदवार अपनी राउंड 1 की जॉइन की हुई सीट नहीं रखना चाहते हैं, उन्हें 2 सितंबर की समयसीमा से पहले प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article