एजुकेशन

IBPS RRB Recruitment 2026: ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कब तक कर सकता है अप्लाई

IBPS RRB Recruitment 2026 Vacancy: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आज 1 सितंबर से रीजनल रूरल बैंक (RRB) में 13441 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन

Image

IBPS RRB Recruitment 2026

IBPS RRB Vacancy 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) में 13441 भर्ती के लिए CRP-RRBs XV का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस भर्ती के जरिए ग्रुप A ऑफिसर और ग्रुप B ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आज 1 सितंबर 2026 से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है। इसी तारीख तक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ जरूरी फीस भी जमा करनी होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिस असिस्टेंट के साथ ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केलIII के पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और उम्र के हिसाब से संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन

  • ऑफिस असिस्टेंट यानी ग्रुप B पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल I के लिए उम्र 18 साल से अधिक और 30 साल से कम होनी चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल II के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल से अधिक और 32 साल से कम होनी चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल III के लिए उम्र 21 साल से अधिक और 40 साल से कम निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता हर पद के लिए अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

IBPS RRB भर्ती के लिए SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है।

  • IBPS RRB Recruitment 2026 Last Date: 1 सितंबर
  • IBPS RRB Recruitment 2026 Apply Date: 21 सितंबर

IBPS RRB Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। होमपेज पर CRP RRBs XV भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका संबंधित लिंक चुनें।

नए उम्मीदवारों को New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। इन्हें सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे लॉगिन करने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी।

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें। निर्धारित फॉर्मेट और साइज में फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी ध्यान से जांच लें। सब कुछ सही होने पर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article