एजुकेशन

Bihar BEd CET Answer Key 2026: बिहार बीएड सीईटी आंसर की biharcetbed-brabu.in पर होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Bihar BEd CET Answer Key 2026: बिहार बीएड सीईटी परीक्षा की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसे परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar BEd CET Answer Key 2026 (Photo -Canva)

Bihar BEd CET Answer Key 2026: स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा 7 जून को आयोजित हुई बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bihar B.Ed CET Exam 2026) की प्रोविजनल आंसर की आज यानी 8 जून 2026 को जारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

आंसर की डाउनलोड करने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है। जारी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आब्जेक्शन विंडो पर लॉगिन कर आपत्ति दर्ज कर सकते है। आपत्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें इस बात का ध्यान रखना है कि, जिस प्रश्न पर ऑब्जेक्शन उठा रहे हैं उसे साबित करने के लिए पर्याप्त प्रमाण होना भी अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भई करना होगा।

क्या है आब्जेक्शन दायर करने की अंतिम तिथि

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 10 जून है। यानी उम्मीदवारों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए केवल 2 दिन का समय दिया गया है। साथ ही आपको बता दें कि आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

Bihar BEd CET Answer Key

Bihar BEd CET Answer Key

कैसे करें बिहार बीएड सीईटी आंसर की डाउनलोड?

  1. बिहार बीएड सीईटी परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एक्टिव हुए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर आंसर की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
  5. उत्तरों का मिलान करें और आवश्यकता पड़ने पर आपत्ति दर्ज करें।

कब आएगा Bihar BEd CET Result 2026?

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा आंसर की पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। उसके बाद अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी और उसके आधार पर रिजल्ट तैयार कर 19 जून को जारी किया जाएगा। साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया से लेकर रिजल्ट जारी होने तक का पूरा शेड्यूल दिया गया है, जिसके अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 19 जून को की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article