सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार में 9,152 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को मंजूरी दी गई। इसके तहत बिहार के विभिन्न कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसरों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार द्वारा नव चिन्हित 208 डिग्री कॉलेजों में 9,152 पदों को आधिकारिक मंजूरी दी गई है। इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ दोनों शामिल है।
बिहार सरकार द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली गई कुल 9152 रिक्तियों में से प्रति कॉलेज 32 टीचिंग पदों के अनुसार, टीचिंग स्टाफ की संख्या 6656 होगी और प्रति कॉलेज 12 नॉन टीचिंग स्टाफ के अनुसार 2496 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 से 45 वर्ष की होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के आधार पर आयु सीमा में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।
बिहार में सहायक प्रोफेसर पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें 3 घंटे की लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन भार लिखित परीक्षा 80 प्रतिशत और इंटरव्यू 20 प्रतिशत के आधार पर होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों कि लिस्ट जारी कर उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
प्रति कॉलेज के अनुसार, 32 पदों की भर्ती प्रिंसिपल, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, कॉमर्स, पर्यावरण विज्ञान के पदों पर होगी।
बिहार के 208 डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, ताकि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी उनसे छूट न पाए।