एजुकेशन

Atal Bihari Vajpayee Quotes For Students: जीवन को टुकड़ों में नहीं... छात्रों के लिए वरदान है अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार

Atal Bihari Vajpayee Ke Anmol Vichar: अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था । वह एक महान राजनेता, कवि और पत्रकार थे, जिन्होंने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। छात्रों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के विचार किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसे में आइए उनके कुछ अनमोल विचार जानते हैं।

Image

अटल बिहारी वाजपेयी के विचार

Photo : Times Now Digital

Atal Bihari Vajpayee Ke Anmol Vichar: अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, कवि और पत्रकार थे, जिन्होंने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। आज यानी 25 दिसंबर 2024 को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती है। उनकी जयंती (Atal Bihari Vajpayee Jayanti) को 'सुशासन दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। छात्रों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के विचार किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसे में आइए उनके कुछ अनमोल विचार जानते हैं।

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes For Students: अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहते हैं कि ज्ञान को समेट कर नहीं रखना चाहिए। उनका संपूर्ण जीवन छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे में अगर आपको जीवन में सफलता हासिल करनी है तो अटल बिहारी वाजपेयी के बताए विचारों को अपने जीवन में उतार लें।

"मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन, प्रकृति तथा मधुर भाव की कविताएं बाल्यावस्था से ही आकर्षित करती रही हैं।"

"निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।"

"शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए।"

Atal Bihari Vajpayee Life

अटल बिहारी वाजपेयी

"हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है। शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं।"

"जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।"

"शिक्षा का माध्यम मातृ भाषा होनी चाहिए। ऊंची से ऊंची शिक्षा मातृ भाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।"

"साहित्य और राजनीति के कोई अलग-अलग खाने नहीं होते।"

Atal Bihar Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी जयंती

अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को करीब से देखें तो हमें राष्ट्रप्रेम की भावना सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं पर गौर करें तो उन्होंने कभी अपनी मातृभाषा का साथ नहीं छोड़ा। वो हिंदी भाषा में ही अनेकों रचनाएं कर चुके हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article